- क्वारेंटाइन के बाद भेजे जायेंगे जेल
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। नियमों के उल्लंघन में तबलीगी जमात पर झारखंड में शिकंजा कसने लगा है। जमात से जुड़े 38 विदेशी मौलानाओं के खिलाफ वीजा नियमों का उल्लंघन कर धर्म प्रचार करने के आरोप में रांची, जमशेदपुर और धनबाद में एफआइआर दर्ज की गयी है। ये सभी फिलहाल क्वारेंटाइन में हैं। क्वारेंटाइन के बाद इन्हें जेल भेजा जायेगा। जानकारी के अनुसार रांची के हिंदपीढ़ी से पकड़े गये 17 विदेशी मौलानाओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है। तमाड़ के रड़गांव की मस्जिद से पकड़े गये 11 विदेशी मौलानाओं के खिलाफ जमशेदपुर में एफआइआर की गयी है, जबकि धनबाद में 10 विदेशियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। ये सभी फिलहाल क्वारेंटाइन में हैं। रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि इन सभी विदेशी मौलानाओं का वीजा रद्द करने की कार्रवाई भी की जायेगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



