नामकुम। नामकुम थाना क्षेत्र के जामुन टोली में डायन बिसाही के शक में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। अपर न्याययुक्त अमित शेखर की अदालत ने आरोपी बाशो देवी उर्फ बसंती देवी को दोषी करार दिया है। अदालत 25 जून को सजा की सुनवाई करेगी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से नौ लोगों की गवाही दर्ज की गई।
23 जुलाई 2022 की सुबह करीब 5 बजे सीमा देवी चापाकल के पास बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने डायन बिसाही के शक में उनके सिर पर कई बार वार किया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पति चामू लोहारा के भाई जीतराम लोहारा की 2012 में मृत्यु हो चुकी थी। दो साल बाद जीतराम के इकलौते पुत्र कृष्णा लोहारा की भी सड़क दुर्घटना में जान चली गई थी।
मृतक और उनके पति निसंतान थे। आरोप है कि चामू और जीतराम की जमीन हड़पने के लिए आरोपियों ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर सीमा देवी को प्रताड़ित किया। मारपीट की घटनाएं भी आम थीं। 23 जुलाई 2022 को इसी क्रम में उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद नामकुम पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन चार्जशीट केवल बाशो देवी के खिलाफ दाखिल हुई। मामले के सूचक चामू लोहारा हैं।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version