Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिंदपीढ़ी में एंबुलेंस पर पथराव मामला, तीन भेजे गये जेल
    Breaking News

    हिंदपीढ़ी में एंबुलेंस पर पथराव मामला, तीन भेजे गये जेल

    azad sipahiBy azad sipahiApril 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • गाड़ीखाना का भुईंया टोली सील, लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बैन
    • डीसी बोले-हिंदपीढ़ी में पूरी तरह हो रहा लॉकडाउन का अनुपालन
      आजाद सिपाही संवाददाता
      रांची। हिंदपीढ़ी में मरीज को लेने पहुंचे एंबुलेंस पर पथराव और हंगामा करने के मामले में गुरुवार को तीन लोगों को जेल भेजा गया। वहीं, एक पॉजिटिव मरीज के निगेटिव आने पर उसे भी जेल भेजा गया है। सभी को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड और कोविड वार्ड से जेल भेजा गया। मालूम हो कि 13 अप्रैल सोमवार की देर रात कोरोना पॉजिटिव मरीज को रिम्स के कोविड-19 वार्ड में भर्ती करने को लेने गयी टीम पर पथराव किया गया था। एंबुलेंस में तोडफोड़ की गयी थी। लोग पुलिसकर्मियों पर हमला करने को उतारू थे। पुलिस एवं मेडिकल की टीम को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा था। मामले में पुलिस ने कई नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाना में मामला दर्ज किया था। इसी मामले में तीन लोगों को जेल भेजा गया। इनमें से एक उक्त कोरोना संक्रमित युवक भी शामिल था, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आयी। रिपोर्ट आने के बाद ही सभी को जेल भेजा गया।
      गाड़ीखाना में मिला कोरोना पॉजिटिव का कांटेक्ट हिस्ट्री
      राजधानी रांची के गाड़ीखाना के भुइयां टोली को गुरुवार को पूरी तरह से सील कर दिया गया। कोरोना पॉजिÞटिव मरीज का कांटेक्ट हिस्ट्री मिलने के बाद प्रशासन ने उक्त कार्रवाई की। मुहल्ले के लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुहल्ले में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गयी है। मुहल्ले के एक दर्जन से अधिक घरों को चिह्नित कर सील किया गया है। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव एंबुलेंस चालक का कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री मिलने के बाद गाड़ीखाना के भुइयां टोली को सील करने की कार्रवाई की गयी। वहींं कोरोना पॉजिटिव एंबुलेंस चालक का घर भी सील कर दिया गया है। चालक पहले से गुरुनानक अस्पताल में भर्ती है। उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
      हिंदपीढ़ीवासी कर रहे पूरा सहयोग: डीसी
      रांची के डीसी राय महिमापत रे ने कहा कि हिंदपीढ़ी में अब पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। खास तौर पर सहयोग के लिए सीआरपीएफ के आने के बाद यहां लॉकडाउन का पूरी तरह पालन हो रहा है। लोगों को उनके घर तक सारी सुविधाएं पहुंचायी जा रही हैं। किसी को भी घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है। रमजान के पवित्र माह में लोग घरों में ही इबादत कर रहे हैं। कोरोना की जंग में यहां के निवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना वायरस के खिलाफ जंग में ‘आर या पार’ वाला महीना साबित हो सकता है मई : चिकित्सा विशेषज्ञ
    Next Article रूस के PM में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, मोदी ने की प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version