स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में एक कार्यक्रम की वजह से कोरोना के मामले बढ़े हैं। पिछले दो दिनों में तबलीगी जमात के सदस्यों की वजह से 14 राज्यों में कोरोना के 647 मरीज सामने आए हैं। ऐसी घटनाओं से सारे प्रयास फेल हो जाते हैं।
नई दिल्ली
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अभी तक पूरे देश में 2301 कोरोना वायरस केस सामने आ चुके हैं, 56 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो दिनों में तबलीगी जमात के सदस्यों की वजह से 14 राज्यों में कोरोना के 647 मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में हुई 12 मौतों में से कई तबलीगी जमात से जु़ड़े हुए हैं।’देश में एक कार्यक्रम की वजह से बढ़े कोरोना के मामले’
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 336 नए मामले सामने आए। देश में एक कार्यक्रम की वजह से कोरोना के मामले बढ़े हैं। ऐसी घटनाओं से सारे प्रयास फेल हो जाते हैं। दिल्ली में कोरोना के 141 नए मामले सामने आए हैं जिनमें 129 तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं। लव अग्रवाल ने कहा कि हमें समझना होगा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई चल रही है। ऐसे में हमारी एक गलती की वजह से हम और पीछे चले जाएंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



