Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आये 35 लोगों की जांच
    झारखंड

    कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आये 35 लोगों की जांच

    azad sipahiBy azad sipahiApril 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • हिंदपीढ़ी के लोगों की रिम्स में की गयी स्क्रीनिंग
    • चप्पे-चप्पे पर पुलिस, हर घर की निगेहबानी
      रांची। झारखंड की पहली कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन के साथ ही हिंदपीढ़ी और आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। बुधवार सुबह 11 बजे एसएसपी और एसडीओ के नेतृत्व में पहुंची प्रशासन की टीम ने हिंदपीढ़ी नाला रोड से वैसे लोगों को चिह्नित कर रिम्स भेजा, जो पिछले कुछ दिनों से पॉजिटिव मलेशियाई महिला के संपर्क में थे। ऐसे 35 महिलाओं और पुरुषों को पुलिस ने एंबुलेंस में लेकर रिम्स पहुंचाया। इस दौरान हिंदपीढ़ी में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शमशेर आलम के साथ स्थानीय लोग वैसे संदिग्ध लोगों को चिह्नित करवाने में पुलिस की मदद कर रहे थे। हिंदपीढ़ी से लाये गये सभी 35 संदिग्धों को रिम्स लाया गया। उनके रिम्स पहुंचते ही वहां मौजूद मेडिकल टीम ने तत्काल सभी को कोरोना सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी स्क्रीनिंग शुरू कर दी गयी।
      ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया
      हिंदपीढ़ी से कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब वहां आसपास के हर घर की जांच शुरू हो गयी है। इसके लिए प्रशासन की टीम सुरक्षाबलों के साथ वहां कैंप कर रही है।
      स्क्रीनिंग के लिए डेमो कर दी गयी जानकारी
      रांची। कोरोना के एक मरीज की पुष्टि के बाद संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन मंगलवार की देर शाम से ही पूरी तरह से जुट गया। बुधवार की सुबह से हिंदपीढ़ी इलाके मेंविभिन्न टीमों को रवाना किया गया, जो संक्रमण से बचाव के रोकथाम के साथ साफ-सफाई और संक्रमित महिला के संपर्क में आये लोगोें के बारे में पता लगाती रही। डीसी राय महिमापत रे ने रांची समाहरणालय में विभिन्न टीमों को संबोधित किया।
      डीसी ने कहा कि आपका काम बेहद जिम्मेदारी का है। अपनी सुरक्षा के साथ दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह से पालन करें। हर परिस्थिति में सोशल डिस्टेंशिंग का अनुपालन करें। किसी भी संदिग्ध मरीज की पहचान होती है या अगर कोई क्वारेंटाइन नहीं हो पा रहा है, तो जिला प्रशासन को फौरन इसकी जानकारी दें, ताकि समय पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।हिंदपीढ़ी और उसके आसपास के इलाकों में लोगों की स्क्रीनिंग करने वाली टीम की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया था। टीम के सदस्य प्रोटेक्टिव केयर का इस्तेमाल कर रहे थे। हेप्टेटो प्रोटेक्टिव केयर का डेमो दिखाकर टीम के सदस्यों को जानकारी दी गयी कि इसे कैसे पहनना है, कैसे उतारना है, कैसे डिसइनफेक्ट करना है और कैसे डिस्पोज करना है।

    सुबह से घरों में दस्तक देती रही पुलिस
    मलेशियन महिला के संपर्क में कौन-कौन से लोग आये, इसे पता लगाने के लिए पुलिस की टीम सुबह से घरों में दस्तक देती रही। पीड़ित महिला पिछले 15 दिनों में जिन पांच घरों में रही, कहां-कहां गयी, कितने लोग उसके संपर्क में आयी, टीम इसके बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करती रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली: सरदार पटेल अस्पताल का एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया
    Next Article कोरोना का खौफ: रांची के कई मुहल्ले लॉक
    azad sipahi

      Related Posts

      हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह

      September 29, 2025

      महासप्तमी को खुला मां दुर्गा का पट्ट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      September 29, 2025

      उपायुक्त और एसएसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का बाइक से किया निरीक्षण

      September 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह
      • नोएडा में सात किशोरियों लापता, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
      • शारदीय नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
      • सप्तमी की रात कोलकाता में उमड़ा जनसैलाब, पंडालों में घंटों लगी रहीं कतारें
      • पोठिया पुलिस ने 700 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version