Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»तूल पकड़ रहा कोरोना प्रोत्साहन राशि निकासी का मामला
    रांची

    तूल पकड़ रहा कोरोना प्रोत्साहन राशि निकासी का मामला

    adminBy adminApril 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में कोरोना प्रोत्साहन राशि निकासी का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय एक के बाद एक आरोप राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगा रहे हैं। हालांकि, बन्ना गुप्ता ने सरयू राय को एक लीगल नोटिस भेजा है लेकिन सरयू राय ने उसका जवाब नहीं दिया है।
    विधायक सरयू राय अभी  भी अपने बयान पर टिके हुए हैं। राय ने कहा है कि बन्ना गुप्ता के कोषांग के 60 कर्मियों में 54 कर्मियों को राशि का भूगतान हो चुका है। रांची के डोरंडा ट्रेजरी से 54 लोगों के बैंक खाता में राशि भेजी गयी है, जबकि बन्ना गुप्ता सहित छह लोगों का भूगतान प्रोजेक्ट भवन स्थित ट्रेजरी में भूगतान के लिए भेजा गया था, जो देरी के कारण लैप्स हो गया।
    इधर, बन्ना गुप्ता ने दावा किया था कि उनके कोषांग से जिन लोगों के नाम भेजे गये थे, उनको भूगतान ही नहीं हुआ है। मंत्री के इस दावे को राय ने खारिज करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर इससे संबंधित दस्तावेज भी भेजे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री ने पद का दुरुपयोग किया है। कोरोना प्रोत्साहन राशि के जो योग्य पात्र नहीं थे, उनका भी नाम भेजा गया है। राय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वह स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर आपराधिक मुकदमा दर्ज करायें।
    इस संबंध में सरयू राय ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। इसे लेकर उन्होंने छह महीने पहले ही ट्वीट कहा था कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है। लीगल नोटिस के सवाल पर उन्होंने कहा कि उस नोटिस का जवाब देने लायक नहीं था। उस पर बन्ना गुप्ता का हस्ताक्षर भी नहीं था। इसलिए उस नोटिस का जवाब देना जरूरी नहीं समझता।
    इधर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सरयू राय के लीगल के सवाल पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उनसे जब यह पूछा गया कि कोरोना प्रोत्साहन राशि घोटाला क्या है। इस पर उन्होंने कहा कि सरयू राय को बताना चाहिए। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या सरयू राय सरकार को अस्थिर करने का प्रयास तो नहीं कर रहे हैं, तो उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सरयू राय को लीगल नोटिस भेजा गया है। मामला कोर्ट में है। इस पर कुछ भी कहना अभी ठीक नहीं होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव 2010 हॉर्स ट्रेडिंग : सीबीआई कोर्ट ने योगेंद्र साव, उमाशंकर अकेला और राजेश रंजन को दस्तावेज मुहैया कराने का निर्देश दिया
    Next Article त्रिकुट रोप-वे हादसा: हाई कोर्ट ने सिंफर और बीआइटी मेसरा की रिपोर्ट मांगी
    admin

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version