Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»शैक्षिक परिसरों में राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों पर स्वाध्याय मण्डल चलायें कार्यकर्ता : डॉ.राजशरण शाही
    देश

    शैक्षिक परिसरों में राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों पर स्वाध्याय मण्डल चलायें कार्यकर्ता : डॉ.राजशरण शाही

    adminBy adminApril 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – विद्यार्थी परिषद के कथनी और करनी में नहीं होता कोई अंतर : डॉ राजशरण शाही
    – अभाविप छात्रों को समस्या नहीं, मानती है समाधान : डॉ राजशरण शाही
    -देशविरोधी ताकतों से वैचारिक संघर्ष करने वाली पीढ़ी को तैयार करे अभाविप : साक्षी सिंह

    बहराइच। शहर के एक रिसॉर्ट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय कार्य समिति एवं कार्यकारिणी बैठक शुरू हुई। मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से उद्घाटन सत्र का प्रारंभ अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही एवं राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह ने किया।

    इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही ने सत्य अनुसन्धान की धरती महर्षि अष्टावक्र की कर्मभूमि बहराइच से सत्य के प्रति साहसपूर्वक कार्य करने पर बल दिया। ज्ञान-शील-एकता के अभाविप के मंत्र के प्रथम उद्घोषक के रूप में ‘अप्प दीपो भव:’ का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध का स्मरण किया। शाही ने शैक्षिक परिसरों में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों पर स्वाध्याय मण्डल के माध्यम से सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। अभाविप के 45 लाख कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय पुननिर्माण के संकल्प को दोहराया।

    उन्होंने कहा कि अभाविप छात्रों को समस्या नहीं बल्कि समाधान मानती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ‘कथनी और करनी’ में कोई अंतर नहीं होता। राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बनने एवं लागू कराने में अभाविप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देशविरोधी ताकतों से वैचारिक संघर्ष करने वाली पीढ़ी को तैयार करने में अभाविप को ध्यान देने की आवश्यकता है।

    इसके पूर्व सत्र में प्रस्ताविकी पर चर्चा करते हुए प्रो. नीतू सिंह ने बहराइच के पौराणिक महत्व को याद करते हुए दो दिवसीय चर्चा में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। आज़ादी के 75 वर्ष पर अभाविप के प्रयासों की सराहना की तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर अभाविप कार्यकर्ताओं को सजगता से लगने पर बल दिया। इसी के साथ विभिन्न आयामों के क्रियाकलापों के माध्यम से परिसरों में सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया।

    प्रो. नीतू सिंह ने छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने पर और प्रयास करने पर जोर दिया। प्रान्त मंत्री आकाश पटेल ने अभाविप अवध प्रान्त की सक्रियता की चर्चा करते हुए पाठ्यक्रमों के सुसंगतिकरण को आवश्यक बताया।

    प्रान्त संगठन मंत्री अंशुल द्वारा परिसर कार्य एवं कार्यपद्धति पर कार्यकर्ताओं से चर्चा का आग्रह किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। दो दिन में कुल नौ सत्रों में यह बैठक रविवार तक चलेगी। जिसमें अवध प्रान्त के दायित्ववान कार्यकर्ताओं के बीच गहन विचार मंथन किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची बंद का दिखा असर, कई जगहों पर दुकानें रही बंद
    Next Article राज्य के अलग-अलग इलाकों में नक्सलियों ने दिखायी धमक
    admin

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

      May 17, 2025

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version