Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची बंद का दिखा असर, कई जगहों पर दुकानें रही बंद
    Top Story

    रांची बंद का दिखा असर, कई जगहों पर दुकानें रही बंद

    adminBy adminApril 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बिरसा चौक पर बंद समर्थकों ने की आगजनी

    -पुलिस रही मुस्तैद

    रांची। केंद्रीय सरना समिति और झारखंड पाहन महासंघ सहित अन्य आदिवासी संगठनों की ओर से सरना झंडा जलाने के विरोध में शनिवार को बुलाए गए रांची बंद का असर देखने को मिला। सुबह में बंद समर्थकों ने टायर जलाकर सड़क को कुछ देर के लिए अवरुद्ध कर दिया। बिरसा चौक और डिबडीह में बंद समर्थकों ने सड़क जाम और आगजनी की। बंद के दौरान अल्बर्ट एक्का चौक, करमटोली चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक सहित कई जगहों पर दुकानें बंद रहीं। हालांकि प्रशासन की मुस्तैदी के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

    दूसरी ओर कोकर, लालपुर, बरियातू, बुटी मोड़, डेली मार्केट, डिस्टलरी बाजार, अंजुमन प्लाजा सहित अन्य इलाकों की दुकानें पूरी तरह से खुली रहीं। वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ी कम हुई। सुबह में दो-तीन घंटे तक बंद का असर देखने को मिला। इसके बाद वाहनों का परिचालन सामान्य दिनों की तरह होने लगा। अल्बर्ट एक्का चौक पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश कुमार तैनात थे।

    एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक ने कहा कि सरना झंडा के अपमान के विरोध में आदिवासी संगठनों के बुलाए गए बंद के मद्देनजर स्थिति सामान्य है। बिरसा चौक और बायपास रोड में डिबडीह के पास लोगों ने सड़क जाम किया था। हालांकि दोनों जगह पर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया गया।

    एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि बंद के दौरान कुल 86 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें देर शाम रिहा कर दिया जायेगा। बंद के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान चलाएगा ऑपरेशन ऑल आउट
    Next Article शैक्षिक परिसरों में राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों पर स्वाध्याय मण्डल चलायें कार्यकर्ता : डॉ.राजशरण शाही
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      हाइवे पर खनिज ढुलाई पर 150 रुपये प्रति ट्रिप लगेगा टोल टैक्स, नहीं देने पर तीन गुना जुर्माना

      May 17, 2025

      विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      • नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय
      • ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आय शख्स सोने की अंगूठियां लेकर फरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version