आजाद सिपाही संवाददाता
देवघर। देवघर के पथरौल के ठेगाडीडीह में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची दिल्ली पुलिस ग्रामीणों ने जम कर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की इस मारपीट में चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। ग्रामीणों न सिर्फ पुलिसकर्मियों की पिटाई की बल्कि हथकड़ी लगे आरोपी को भी छुड़ा कर भाग गये। माहौल को देखते हुए उस समय पुलिसकर्मी वहां से निकल गए। इस घटना में दिल्ली पुलिस के तीन और पथरौल पुलिस का एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल दिल्ली के ज्योति नगर साइबर अपराध थाने की पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस देवघर के पथरौल पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गयी थी, जहां यह घटना हुई है। जब पुलिस आरोपी प्रमोद रवानी को पकड़कर वहां से जाने लगी तो कुछ ग्रामीणों पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। वहीं इस मामले में एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि जिन लोगों ने भी पुलिस के साथ बदसलूकी की है और आरोपी को छुड़ाकर ले गए हैं। उन सभी की गिरफ्तारी होगी। देर रात से ही देवघर पुलिस इसपर काम कर रही है। सरकारी काम में बाधा डालने और आरोपी को छुड़ाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



