Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बठिंडा आर्मी कैंट में फायरिंग, चार सैनिक शहीद, आतंकी हमले से इनकार
    Breaking News

    बठिंडा आर्मी कैंट में फायरिंग, चार सैनिक शहीद, आतंकी हमले से इनकार

    azad sipahiBy azad sipahiApril 12, 2023Updated:April 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -घटना के बाद बठिंडा मिलिट्री स्टेशन को किया गया बंद
    -क्विक रिएक्शन टीमें हुईं सक्रिय, तलाशी अभियान तेज

    नई दिल्ली। पंजाब के बठिंडा आर्मी कैंट क्षेत्र में बुधवार तड़के हुई फायरिंग में चार सैनिक शहीद हो गए। इसके बाद मिलिट्री स्टेशन के सभी गेट बंद कर पूरे इलाके को सील कर दिया गया। सेना पंजाब पुलिस के साथ इस वारदात की जांच कर रही है।

    पंजाब पुलिस ने इस घटना में आतंकी एंगल से इंकार किया है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भी गृह मंत्रालय से पुष्टि की कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस घटना के बारे में अधिकृत जानकारी देंगे।

    सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय ने बयान में कहा है कि आज सुबह 4:35 बजे इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक तोपखाना इकाई के चार सैन्य जवानों ने बंदूक की गोली लगने से दम तोड़ दिया। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना में किसी अन्य कर्मी को चोट या किसी संपत्ति के नुकसान होने की सूचना नहीं है। इलाके को सील कर दिया गया है और पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है। स्टेशन पर क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और तलाशी अभियान जारी है।

    बयान में यह भी कहा गया है कि दो दिन पहले इंसास राइफल के साथ गायब हुए 28 राउंड कारतूसों के इस घटना में इस्तेमाल होने की संभावना सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है। घटना में शहीद हुए जवानों के परिवारों को जानमाल के नुकसान की सूचना दी जा रही है।

    सूत्रों ने कहा कि कुछ दिन पहले स्टेशन की एक तोपखाना इकाई से कुछ हथियार गायब हो गए थे। गायब हथियारों को खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है। सेना ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह फ्रेट्रिकाइड किलिंग का मामला लगता है, जिसमें आतंकी हमले का कोई सबूत नहीं है।

    सेना मुख्यालय के सूत्रों ने खुलासा किया कि गोली चलाने वालों को क्विक रिएक्शन टीमों ने पकड़ लिया है, लेकिन इनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। तलाशी अभियान में इस घटना के विवरण का पता लगाया जा रहा है। बठिंडा आर्मी कैंट स्थित सैन्य स्टेशन में ज्यादातर सैनिकों के परिवार रहते हैं और यह एक आवासीय सेना का अड्डा है। प्रारंभिक जानकारी में कहा गया है कि सेना के कुछ लोगों ने दूसरों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। प्रारंभिक तौर पर किसी तोड़फोड़ की आशंका नहीं है, लेकिन विवरण की प्रतीक्षा है। यह देश में सबसे बड़ा रक्षा प्रतिष्ठान होने के नाते सैन्य स्टेशन राष्ट्रीय राजमार्ग -7 के साथ चंडीगढ़-फाजिल्का खंड पर स्थित है।

    दूसरी तरफ, पंजाब पुलिस ने इस घटना में आतंकी एंगल से इंकार करते हुए कहा है कि करीब दो दिन पहले 28 कारतूस वाली एक इंसास राइफल गायब हो गई थी। इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवान हो सकते हैं। बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गुलनीत सिंह खुराना ने पुष्टि की कि ‘कुछ’ हुआ है, लेकिन सेना ने विवरण साझा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सेना अपने स्तर पर आंतरिक जांच कर रही है। एसएसपी खुराना ने कहा कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था और ऐसा लगता है कि यह मिलिट्री स्टेशन का ही आंतरिक घटनाक्रम है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेस्टइंडीज महिला टीम के मुख्य कोच वॉल्श का अनुबंध समाप्त, सीडब्ल्यूआई ने नहीं किया नवीनीकृत
    Next Article शिक्षा की गुणवत्ता में मप्र की बड़ी छलांग, पांचवें नम्बर पर पहुंचा: प्रधानमंत्री मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद

      May 22, 2025

      भारत का कूटनीतिक संवाद आरंभ, दो प्रतिनिधिमंडल जापान और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
      • भारत का कूटनीतिक संवाद आरंभ, दो प्रतिनिधिमंडल जापान और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version