Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»अग्नि सुरक्षा मानदंडों के अनुसार बनाएं आवास : डीजीपी
    दिल्ली

    अग्नि सुरक्षा मानदंडों के अनुसार बनाएं आवास : डीजीपी

    adminBy adminApril 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। फायर सर्विस की ओर शनिवार को पुलिस लाइन में शौर्य का प्रदर्शन कर डेमो दिखाया गया। डीजीपी ने लोगों से अग्नि सुरक्षा मानदंडों के अनुसार व्यवसायी और आवासीय मकान बनाने की अपील की। इस दौरान ऑयल फायर, घरेलू एलपीजी सिलेण्डर में लगी आग, इण्डस्ट्रीयल हैजार्ड में क्लोरीन गैस लीकेज, हाइराइज बिल्डिंग से रेस्क्यू के साथ-साथ पानी से तिरंगा बनाकर सबका मन मोहा लिया।
    इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड अग्निशमन और आपात सेवा सदैव फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में कार्य करता है। राज्य बनने से अब तक 2852 करोड़ रुपये से भी अधिक सम्पत्ति को आग से बचाने के साथ-साथ 38141 फायर कॉल और 5748 रेस्क्यू कॉल के दौरान 16237 मनुष्यों और 4319 पशुओं के जीवन को बचाया है।
    फायर सर्विस अग्निशमन कार्य करने साथ-साथ रेस्क्यू कार्य, राहत बचाव कार्य, वीवीआईपी/वीआईपी ड्यूटी, कानून व्यवस्था में अग्निसुरक्षा ड्यूटी, विभिन्न मेला आयोजनों में अग्निसुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी, विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि निवारण के उपाय इन सब जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। उन्होंने बताया कि अभी हाल में ही त्यूंणी में एक दर्दनाक अग्निकांड में 04 चार मासूम बच्चों का चले जाना बड़ा ही पीड़ादायक रहा है। इस घटना से एक बार पुनः हमें आग के प्रति अधिक संवेदनशील होने की आवश्यकता प्रतीत हुई है। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
    उन्होंने कहा कि उद्योगों, वाणिज्यिक परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों एवं बहुमंजिला इमारतों आदि में कार्य करने वाले व्यक्तियों के साथ ही विभिन्न संस्थानों/प्रतिष्ठानों के भवन स्वामियों से सुरक्षित समाज सुनिश्चित करने के लिए अग्नि सुरक्षा मानदंडों का पालन करने की अपील की गई। फायर सेफ्टी में निवेश न केवल आपकी एवं राष्ट्र की सम्पत्ति बचाने के लिए आवश्यक है, बल्कि परिवार की जान बचाने के लिए भी जरूरी है।
    इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक को फायर सर्विस नीरू गर्ग ने वर्ष 2022 की उपलब्धियों को बताया। उत्तराखंड अग्निशमन और आपात सेवा ने 1829 फायर कॉल और 464 रेस्क्यू कॉल के दौरान 603 मनुष्यों और 115 पशुओं के जीवन को बचाने के साथ-साथ 125 करोड़ रुपये से भी अधिक सम्पत्ति को आग से बचाया है। इसके अतिरिक्त फायर सर्विस द्वारा प्रति वर्ष 10 हजार से अधिक वीवीआईपी/वीआईपी, कानून व्यवस्था और अन्य ड्यूटियां सम्पादित की जाती हैं। साथ ही अग्निशमन और आपात सेवा ने विगत वर्ष विभिन्न संस्थानों में अग्निसुरक्षा पर मॉक ड्रिल और जन जागरूकता कार्यक्रम कर 01 लाख से अधिक लोगों को जागरूक किया है।
    इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी.अंशुमान सहित पुलिस के सभी उच्च अधिकारी , इण्डस्ट्रीयल और होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी गण, एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेंस आदि लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRANCHI: बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से, सौंपा ज्ञापन
    Next Article देश की सबसे लंबी मिलेट क्रांति साइकिल रैली 235 किमी का सफर तय कर पहुंची कर्णप्रयाग
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

      June 1, 2026

      मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार

      May 31, 2026

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version