रांची। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ वर्षा होने की अशांका जतायी गयी है।
रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार शाम को तीन घंटे तक हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़ जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की संभावना है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची सहित राज्यभर में 26 अप्रैल तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं, दूसरी ओर 24 और 25 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा ,रामगढ़, सरायकेला खरसावाँ, लातेहार, लोहरदगा) तथा निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग ) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version