रांची। रोटरी क्लब ऑफ़ रांची ने रोटरी हॉल में सहेली सेंटर के तत्वावधान में महिला प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं और लड़कियों के लिए सिलाई, ब्यूटिशियन, आत्मरक्षा का कोर्स शुरू किया गया। कोर्स का उद्घाटन क्लब के पूर्व अध्यक्ष भंडारीलाल ने फीता काट कर किया। यह कोर्स सौ रुपये में कराया जायेगा। सहेली सेंटर कमेटी चेयरमैन रश्मि अग्रवाल ने बताया कि अभी ये कोर्स दो माह के लिए है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सिलाई और कॉस्मेटोलॉजी का मुख्य आधार समझाना है, ताकि वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ कर आत्मनिर्भर हो सके। अभी तक 40 महिलाओं का कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है। रोटरी के अध्यक्ष डॉ विनय के बताया कि जो महिला कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करेगी, उन्हें रोटरी की तरफ से सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा, जिसकी अपनी एक पहचान है। पूर्व अध्यक्ष रेखा सिंह, आदित्य मल्होत्रा, भंडारी लाल, रश्मि अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, ललित त्रिपाठी, अमित अग्रवाल, प्रशिक्षक शिल्पी पोद्दार और विनीता का अहम रोल है।
Previous Articleकार्यकर्ताओं के प्रयास से जीत सुनिश्चित कर पाते हैं: कर्मवीर
Next Article रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन का सुझाव