-मोदी के 400 में 14 फूलों की माला झारखंड की भी
-रांची लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक
रांची। भारतीय जनता पार्टी रांची लोक सभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक रांची लोकसभा कार्यालय मोहन कांप्लेक्स में हुई। भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हम भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीत सुनिश्चित कर पाते हैं। पार्टी के कार्यकर्ता तन, मन, धन के साथ समर्पण भाव से निरंतर पार्टी के कार्यों में लगे रहते हैं, इसलिए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य इस बार 400 पार और झारखंड की 14 में 14 सीट कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 फूलों की माला में 14 फूलों की माला झारखंड का भी पिरोया जायेगा। यह तभी संभव होगा, जब हम अपने-अपने बूथ को जीतेंगे। संगठन मंत्री ने बताया कि कैसे चुनाव प्रबंधन में लगे कार्यकर्ताओं को काम करना है।
विकास के लिए तीसरी बार मोदी सरकार: सहाय
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं को हमें घर-घर तक बताना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो लाभ लोगों को मिला है, उनसे संपर्क स्थापित कर देश के विकास के लिए हमें तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।
इनकी रही मौजूदगी
रांची लोकसभा संयोजक संजीव विजयवर्गीय, महानगर के जिलाध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिला के अध्यक्ष सुरेंद्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे।