रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मंगलवार को हुए नामांकन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को सिंहभूम में चार, खूंटी में चार, लोहरदगा में सात और पलामू में पांच नॉमिनेशन फॉर्म खरीदे गए। इसमें सिंहभूम से तीन, खूंटी से दो, लोहरदगा में तीन और पलामू में तीन प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया। अब तक झारखंड में चौथे चरण को लेकर 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

पत्रकार वार्ता में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा भी मौजूद थीं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version