Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रामगढ़ में 43 असहाय घर पर करेंगे मतदान, चुनाव में घर आ रहे तीन हजार से अधिक प्रवासी
    झारखंड

    रामगढ़ में 43 असहाय घर पर करेंगे मतदान, चुनाव में घर आ रहे तीन हजार से अधिक प्रवासी

    adminBy adminApril 26, 2024Updated:April 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में नामांकन 27 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि तीन मई तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। चार मई को स्क्रुटनी होगी और छह मई तक नाम वापस लिए जाएंगे। इसके बाद 20 मई को लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा और चार जून को मतगणना के बाद यह प्रक्रिया खत्म होगी।

    डीसी ने बताया कि 20 मई को चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी को रामगढ़ कॉलेज परिसर में 19 मई को ईवीएम उपलब्ध कराया जाएगा। रामगढ़ जिले में सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान चलेगा। मतदान के बाद हजारीबाग में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी डॉ बिमल कुमार और निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र गुप्ता मौजूद थे।

    डीसी ने बताया कि रामगढ़ जिले में शत-प्रतिशत मतदाता मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए अनूठी योजना चलाई गई है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि वैसे मतदाता जिनकी उम्र काफी अधिक है या फिर वे दिव्यांग हैं। वे किसी भी परिस्थिति में मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते हैं, तो उनके घर पर मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। रामगढ़ जिले में 43 ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। चुनाव कार्य में लगी टीम उनके घर जाकर बैलेट से मतदान प्रक्रिया पूरी कराएगी।

    डीसी ने बताया कि रामगढ़ जिले के 10 हजार से अधिक मतदाता दूसरे जिले या राज्य में काम कर रहे हैं। इसकी सूची श्रम विभाग की ओर से दी गई थी। बीएलओ के द्वारा भी प्रवासी मजदूरों को चिह्नित किया गया था। इनमें से तीन हजार से अधिक मतदाता वोट डालने के लिए 20 में से पहले अपने घर पहुंच रहे हैं। यह अभी तक का आंकड़ा है। इसमें और भी इजाफा हो सकता है। कई लोगों ने कार्यालय में ईमेल किया है और कई लोगों ने फोन से टिकट बुक करने की बात कही है।

    एसएसटी और एफएसटी हुआ सक्रिय

    डीसी चंदन कुमार ने बताया कि स्टेटिक स्क्वाड टीम और फ्लाइंग स्क्वायड टीम अधिसूचना जारी होने के साथ ही सक्रिय हो गए हैं। रामगढ़ जिले के प्रवेश मार्ग पर स्टेटिक स्क्वायर टीम ने जांच शुरू कर दी है। पतरातू प्रखंड में तालाटांड़ और पालू, रामगढ़ प्रखंड में बनखेता, गोला प्रखंड में चौपादारू, दुलमी प्रखंड में कुल्ही और मांडू प्रखंड में थाना के समीप चेकनाका बना कर वाहनों की जांच की जा रही है। कहीं भी चुनाव को प्रभावित करने के लिए पैसे, शराब वह अन्य चीजों का प्रलोभन दिया जा रहा है, तो उसकी सूचना मिलते ही फ्लाइंग स्क्वायड टीम कार्रवाई करेगी।

    यूनिक होगा महिला और दिव्यांग बूथ, मिलेगा गोलगप्पा व आइसक्रीम

    डीसी ने बताया कि 20 मई को मतदान होना है। जिले में यूनिक मतदान केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। इसमें 14 महिला बूथ और छह दिव्यांग बूथ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महिला बूथ पर महिला सुरक्षा कर्मी और महिला पोलिंग पार्टी ही मौजूद रहेगी। इसके अलावा वहां मटके में पानी, शौचालय, टेंट आदि की व्यवस्था होगी। साथ ही उन बूथों से 200 मीटर दूर गोलगप्पे और आइसक्रीम के ठेले भी लगाए जाएंगे। यूनिक बूथ के पास मेले जैसा माहौल होगा। छह दिव्यांग बूथों के पास भी सारी व्यवस्था होगी। वहां व्हीलचेयर, रैम्प, शौचालय, पेयजल, अटेंडेंट के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। उन स्थानों पर छांव के लिए टेंट भी लगाए जाएंगे।

    80 वर्ष से अधिक वालों के लिए उपलब्ध होगी गाड़ी

    80 वर्ष से अधिक उम्र के लोग या दिव्यांग व्यक्ति जो मतदान केंद्र पर पहुंचने में समर्थ नहीं होंगे, उन्हें बाकायदा गाड़ी पर बिठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। डीसी ने बताया कि मतदान केंद्रों के पास छोटी गाड़ियों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आसानी से लोगों को उनके घर से लाया जा सके। बीएलओ को इसकी जिम्मेदारी दी गई है, ताकि वैसे लोगों को चिन्हित करके वे पहले से रखें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में आठ लाख रुपये के गांजा के साथ दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार
    Next Article रामनवमी जुलूस देखने निकला युवक नहीं लौटा घर, प्रेम-प्रसंग की चर्चा, एक लड़की से पूछताछ
    admin

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version