रांची। लोकतंत्र का महाकुंभ शुरू हो गया है। झारखंड में चौथे चरण में मतदान होना है। प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किये गये पर्चों की भी जांच कर ली गयी है। ऐसे में स्क्रूटनी के बाद कुल 47 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। बता दें कि कुल 65 उम्मीदवारों ने झारखंड के पहले चरण के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। जिनमें से 18 अयोग्य साबित हुए। हालांकि, 29 तारीख तक नाम वापस लेने की तिथि है। 29 तारीख के बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो जायेगी कि कितने प्रत्याशी मैदान में हैं। गौरतलब है कि झारखंड में पहले चरण में कुल 4 सीटों पर मतदान होना है।
कुल 47 उम्मीदवार मैदान में
सीटों के हिसाब से बात करें तो सिंहभूम से कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जिनमें से 7 अयोग्य पाये गये। ऐसे में अब 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। पलामू से 11 लोगों ने पर्चा भरा था। यहां कोई भी अयोग्य पाया नहीं गया है। वहीं खूंटी से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जिनमें से 9 का नाम रद्द कर दिया गया। अब 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। लोहरदगा से 17 लोगों ने पर्चा दाखिल किया था। 2 अयोग्य पाये गये। अब 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में 65 में से केवल 47 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।