Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»छत्तीसगढ़ः बेमेतरा के बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू, 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज
    देश

    छत्तीसगढ़ः बेमेतरा के बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू, 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में पिछले साल हुए बहुचर्चित हत्याकांड की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है। बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी। इस हिंसा में मौजूदा भाजपा विधायक ईश्वर साहू के 23 वर्षीय बेटे भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी।

    छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने सीबीआई से इस मामले की जांच कराने का ऐलान किया था। केंद्र सरकार ने इसे स्वीकार करते हुए कल अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद अब सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस केस में 12 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 336, 307, 302 और 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है।

    छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान भुवनेश्वर साहू की हत्या किये जाने का मामला साजा थाने में 8 अप्रैल 2023 को पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि एक गांव के कक्षा 7-8 में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल से लौट रहे थे, उसी दौरान कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले एक समुदाय के लड़कों ने उनकी पिटाई कर दी। जब पीड़ित अपने दोस्तों के साथ दोपहर में उस समुदाय के इलाके में गया, तब उस समुदाय के सदस्यों ने छत से पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके उसके सिर में चोटें आईं, जिसकी वजह से जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपितों और अन्य लोगों ने कथित तौर पर तेज चाकू व घातक हथियारों से उसकी हत्या कर दी।

    जांच के दौरान स्थानीय पुलिस को नामित 12 आरोपितों के खिलाफ आपराधिक सबूत मिले और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने सक्षम अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया। वर्तमान में सभी आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं। सीआरपीसी की धारा 173(8) के तहत मामले को आगे की जांच के लिए खुला रखा गया था और अब इसे जांच के लिए सीबीआई ने अपने कब्जे में ले लिया है।

    सीबीआई ने जिन आरोपितों के खिलाफ जांच अपने हाथ में ली है, उनमें छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला के थाना साजा, ग्राम शक्तिघाट के निवासी नवाब खान, जलील खान, बसीर खान, मुख्तार मो., सफीक मोहम्मद,अब्दुल खान, अकबर खान, मो. जनाब, अयूब खान, निज़ामुद्दीन, रशीद खान और कल्लू खान हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनुशासनहीनता को लेकर सरायकेला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को हाइकोर्ट ने किया निलंबित
    Next Article झारखंड में पहले चरण के चुनाव में स्क्रूटनी के बाद 47 उम्मीदवार मैदान में बचे,18 अयोग्य
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त

      May 14, 2025

      कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version