रांची। रांची की आकांक्षा कुमारी ने जयपुर में आयोजित ऑल इंडिया ब्यूटी पेजेंट कांटेस्ट में मिसेस इंडिया स्माइली फेस, मिसेज इंडिया (झारखंड) और मिसेस इंडिया (रांची) का खिताब जीता है। आकांक्षा ने यह खिताब जीतकर न सिर्फ झारखंडवासियों का मान बढ़ाया है, बल्कि आकांक्षा की चिर प्रतीक्षित आकांक्षा भी पूरी हुई है। इस उपलब्धि पर आकांक्षा बेहद खुश है। वहीं उनके चाहने वालों ने बधाई दी है। यह प्रतियोगिता जयपुर में 11 से 15 अप्रैल तक आयोजित हुई, जिसमें करीब 1500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें आकांक्षा अंडर-फाइव में स्थान हासिल करने में सफल रही। रांची में पली-बढ़ी और पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर आकांक्षा ने यह खिताब झारखंडवासियों के नाम किया है और कहा है कि इस उपलब्धि से उसके सपने को बल मिला है। वह कहती हैं कि ससुराल वालों के सपोर्ट की वजह से ही इस मुकाम पर पहुंच पायी। उन्होंने खास तौर पर सासू मां लीली सिन्हा और ननद तनवी का जिक्र किया और कहा कि मुझे इनलोगों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
आकांक्षा को संगीत से बेहद लगाव है। साथ ही वह इंजीनियरिंग से जुड़ी किताबों को पढ़ना और नयी तकनीक सीखने में रुचि रखती है। भुवनेश्वर के किट्स से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली आकांक्षा इस समय इवाई कंपनी में सीनियर कंस्लटेंट है। वह कहती है कि हर किसी को खुद के लिए भी टाइम देना चाहिए। अपनी चाहत पूरी करनी चाहिए।