रांची। दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार सचिन तेंदुलकर शनिवार सुबह अपने फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल होने रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उतरने के बाद वह सीधा रेडिशन ब्लू होटल गये। होटल में कुछ देर रुकने के बाद उन्होेंने ओरमांझी में आयोजित सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां वह ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों के साथ खेलते नजर आये। कार्यक्रम के बाद सचिन ने इसे यादगार दिन करार दिया है।

इस दौरान उन्होंने बच्चियों के साथ खूब मस्ती की। उनके साथ उनकी पत्नी अंजली भी थीं। वह भी सचिन तेंदुलकर के साथ मस्ती करते दिखीं। इस दौरान कभी वह बच्चियों को गोद में उठा कर उनके साथ खेलते दिखी, तो कभी उनके साथ तस्वीरें लेते। बच्चियां भी उनके साथ मस्ती के रंग में दिखीं। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीरें लेने को बेताब दिखे।
सचिन और उसकी पत्नी ने नहीं किया किसी को निराश

सचिन और उनकी पत्नी ने भी किसी को निराश नहीं किया और सभी के साथ एक ग्रुप फोटो ली। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। कार्यक्रम के बाद सचिन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ये हमारे लिए यादगार दिन रहा। मेरे साथ मेरी पत्नी अंजली के अलावा हमारी पूरी टीम थी। सभी लोग युवा फाउंडेशन की टीम के साथ समय बीताने आये थे। उन्होंने अपने फाउंडेशन के बारे में जानकारी देते हुए आगे कहा कि हमारा फाउंडेशन तीन क्षेत्रों शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य पर काम करता है। इसी से हम अपने देश के भविष्य को आकार दे सकते हैं। बता दें कि सचिन के इस तरह से रांची आने का मकसद यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना है।

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने सचिन को बनाया है राष्ट्रीय आइकॉन
गौरतलब है कि बीते साल इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रीय आइकॉन नियुक्ति किया था। दरअसल चुनाव आयोग का उन्हें राष्ट्रीय आइकॉन बनाने का मकसद लोगों की चुनाव में भागीदारी बढ़ानी है। सचिन का चुनाव आयोग के साथ ये समझौता तीन साल के लिए है। इससे पहले जब वह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब दिखे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version