रांची। राजधानी में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गयी। इस घटना में करीब छह लोग घायल हो गये। घटना शनिवार दोपहर को हुई। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के झारखंड पुलिस मुख्यालय के पास स्थित भोकड़ो पुल के पास हुई है, जहां जेएच 01सी क्यू 2142 नंबर की कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गयी। इस घटना में छह लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कार की गति तेज थी, जिस वजह से यह घटना हुई।
रफ्तार का कहर: पुलिस मुख्यालय के पास घर में घुसी कार, आधा दर्जन लोग घायल
Previous Articleआदिवासी जमीन के लुटेरों को उलगुलान जैसे पवित्र शब्द के प्रयोग से बचना चाहिए: बाबूलाल मरांडी
Next Article प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर बोले राजकुमार राव
Related Posts
Add A Comment