रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों की बैठक कांके के नेवरी गांव में हुई। इस बैठक में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं बनाये जाने पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में शामिल लोगों ने निर्णय लेकर 21 सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिसमें पूरे लोकसभा क्षेत्र में घूमेंगे और क्षेत्र के लोगों से संपर्क करेंगे और महागठबंधन पार्टी की दोहरी नीति आम आवाम तक पहुंचायेंगे। इस मौके पर झारखंड रत्न से सम्मानित मुस्तफा अंसारी, आजम अहमद, मोकतार अहमद, मुंतजीर अहमद रजा, जाकिर अंसारी, जावेद अख्तर, अत्ताउल्लाह खान, खालीक खान, मोहम्मद असलम, शमीम अली, सलीम अंसारी, शमीम बडिहार समेत अन्य मौजूद थे।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version