रांची। कांग्रेस पार्टी के प्रति जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन के पक्ष में प्रचार करते दिखायी देंगे। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अल्पसंख्यक समुदाय को सम्मानित करने का काम किया है, जो गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद को राज्यसभा भेजा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलता है। उसे पता है कि किस समाज को कहां खुश करना है, जिसका नतीजा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गांडेय से पूर्व विधायक सरफराज अहमद को राज्यसभा भेजने का काम किया है।

कहा कि उन्हें पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। घर में ज्यादा सदस्य होता है, तो बर्तन आवाज करता है, लेकिन फिर सब कुछ शांत भी हो जाता है। सभी सीटों पर मिलजुल कर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। खास कर उन्होंने गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि कल्पना सोरेन की जीत ऐतिहासिक होगी और जीत का सारा दारोमदार इरफान अंसारी पर होगा। उन्होंने अपने आप को कल्पना सोरेन का लक्ष्मण देवर बताया। वह समाज की एक-एक व्यक्ति से अपील करेंगे कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी कल्पना सोरेन को अपना बहुमूल्य वोट देकर दें।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version