जमशेदपुर लोकसभा सीट से लड़ेंगे समीर मोहंती और गांडेय विधानसभा से कल्पना बनीं उम्मीदवार
रांची। इंडी गठबंधन की तरफ से जेएमएम ने अपनी बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जेएमएम की तरफ से जमशेदपुर लोकसभा सीट से समीर मोहंती चुनाव लड़ेंगे। वह फिलहाल बरहागोड़ा विधानसभा से विधायक हैं। वहीं गांडेय उपचुनाव में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (कल्पना मुर्मू) विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version