Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोकसभा चुनाव : नरेन्द्र मोदी 1 व 2 मई को करेंगे गुजरात का तूफानी दौरा, दो दिन छह सभाएं
    देश

    लोकसभा चुनाव : नरेन्द्र मोदी 1 व 2 मई को करेंगे गुजरात का तूफानी दौरा, दो दिन छह सभाएं

    adminBy adminApril 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में लोकसभा के चुनाव प्रचार की शुरूआत गुजरात स्थापना दिवस के दिन 1 मई से करेंगे। माेदी राज्य की 14 सीटों को कवर करने के लिए 1 और 2 मई को डीसा, हिम्मतनगर, आणंद, वढवाण, जूनागढ़ और जामनगर में सभाएं करेंगे

    जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 1 मई को उत्तर गुजरात के डीसा और हिम्मतनगर में और अगले दिन 2 मई को मध्य गुजरात के आणंद, सौराष्ट्र के वढवाण, जामनगर और जूनागढ़ में सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 1 मई को उत्तर गुजरात की बनासकांठा व पाटण के उम्मीदवारों के समर्थन में दिन के 3.30 बजे डीसा के हवाईअड्डा ग्राउंड पर एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नरेन्द्र मोदी हिम्मतनगर में शाम 5.15 बजे साबरकांठा, मेहसाणा और अहमदाबाद पूर्व के उम्मीदवारों के समर्थन में सभा करेंगे। अगले दिन 2 मई को प्रधानमंत्री मोदी की पहली सभा सुबह 11 बजे आणंद के शास्त्री ग्राउंड पर होगी। इस सभा में दो लोकसभा सीट आणंद और खेड़ा को फोकस किया जाएगा। दूसरी सभा दिन के 1 बजे वढवाण में होगी। इस सभा के जरिए तीन लोकसभा सीट सुरेन्द्रनगर, राजकोट और भावनगर को कवर किया जाएगा। इसी दिन तीसरी सभा जूनागढ़ में दिन के 3.15 बजे होगी। इसमें जूनागढ़, पोरबंदर और अमरेली सीट के उम्मीदवारों के लिए प्रधानमंत्री वोट मांगेंगे। 2 मई को मोदी की चौथी सभा शाम 5 बजे जामनगर में होगी। इस सभा में दो लोकसभा सीट जामनगर और पोरबंदर के उम्मीदवारों के लिए प्रधानमंत्री समर्थन मांगेंगे।

    लाेकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के चार, आम आदमी पार्टी का एक और निर्दलीय एक विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इससे भाजपा का मनोबल ऊंचा है। हालांकि राजकोट सीट से भाजपा उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला के क्षत्रिय समाज के विरुद्ध टिप्पणी से कुछ सीटों पर थोड़ी रस्साकशी है। भाजपा ने इन सभी क्षत्रिय बाहुल्य सीटों को प्रधानमंत्री की सभा के साथ जोड़ा है, ताकि उनका प्रभाव खत्म हो जाए। भाजपा के लिए सबसे अधिक प्लस प्वॉइंट है कि जिला परिषद, तहसील, नगरपालिका और महानगर पालिका में लगभग भाजपा की सत्ता है। भरुच और भावनगर सीट इंडी गठबंधन में आम आदमी पार्टी को मिली है। भाजपा के लिए आणंद, राजकोट, बनासकांठा, वलसाड, सुरेन्द्रनगर, जामनगर सीट पर क्षत्रिय समाज की ओर से थोड़ी-बहुत चुनौती मिल रही है। भाजपा ने इसे ही देखते हुए नरेन्द्र मोदी की सभाओं का रणनीति के तहत पासा फेंका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article पटना जंक्शन के पास होटल में लगी भीषण आग, छह लोगों की मौत, 20 झुलसे
    Next Article केंद्रीय विवि में एडमिशन के लिए कर लें तैयारी, स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन 29 से
    admin

      Related Posts

      रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर

      September 28, 2025

      बिहार माता सीता की जन्मभूमि और सदियों से विश्व को प्रेरित करने वाली पवित्र धरती है : उपराष्ट्रपति

      September 28, 2025

      केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नीतीश से की मुलाकात

      September 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व प्रधानमंत्री ओली सहित पांच लोगों के काठमांडू छोड़ने पर न्यायिक आयोग ने प्रतिबंध लगाया
      • गृहमंत्री का निर्देश-नेपाल की हिंसक घटनाओं में शामिल युवाओं की गिरफ्तारी न की जाए
      • रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर
      • बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हर्षवर्धन
      • आईसीसी ने महिला विश्व कप 2025 के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version