-केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ने मुरहू में चलाया जनसंपर्क अभियान

खूंटी। केंद्रीय मंत्री और खूंटी संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने रविवार को खूंटी विधानसभा क्षेत्र के मुरहू प्रखंड में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया। अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों से ग्रामीणों को अवगत कराया।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और एक सशक्त नेतृत्व के कारण ही भारत का पूरी दुनिया में नाम हो रहा है। मुंडा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मोदी ने जो काम किया, वह सबके सामने है। चाहे महिला हो, युवा हो, व्यापारी वर्ग हो, गरीब हो या किसान हो, सबका सम्मान करते हुए मोदी सरकार ने काम किया है। ऐसी सरकार को हमें फिर से केंद्र की सत्ता में लाना है, जो सबके हक़ की चिंता करती हो। अर्जुन मुंडा ने कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल के करीब है।

उन्होंने पिछले साल भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आकर उनके जन्मदिन के अवसर पर माटी का तिलक लगाकर यहां से दो बड़ी योजना विकसित भारत और पीएम जनमन का शुभारम्भ किया था। यह हम सभी के लिए गर्व का पल है, क्योंकि पहली बार भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर देश का कोई प्रधानमंत्री आया। आज वीरों की धरती खूंटी का पूरे देश में नाम हो रहा है। जब हम 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाएंगे, उस वर्ष को भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पहली बार आदिवासी समाज के लोगों को इतना सम्मान दिया जा रहा है और यह सब मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हो पा रहा है। मौके पर भाजपा मुरहू मंडल कें अध्यख राम बिहारी राम सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

खूंटी के गनालोया गांव की महिलाओं ने भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को 1100 रुपये और श्रीफल भेंटकर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version