Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मोदी की गारंटी का मतलब, गारंटी पूरी होने की गारंटीः प्रधानमंत्री
    देश

    मोदी की गारंटी का मतलब, गारंटी पूरी होने की गारंटीः प्रधानमंत्री

    adminBy adminApril 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दमोह में गरजे मोदी, बोले- भाजपा सरकार न झुकती है, न किसी से दबती है

    भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले देश में चारों तरफ निराशा का माहौल था। फिर 2014 में मोदी आपके बीच उम्मीद लेकर आया। 2019 में दोबारा आया तो विश्वास लेकर आया और आज 2024 में मोदी आपके पास गारंटी लेकर आया है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी। मोदी की गारंटी है कि गरीब, किसान, युवा और माताएं-बहनें हर लाभार्थी को शत- प्रतिशत सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिनके पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं है, उनकी गारंटी मोदी ने ली है।

    प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को दमोह के इमलाई में भाजपा उम्मीदवार राहुल लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सांसद को चुनने का चुनाव नहीं बल्कि देश के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। यह चुनाव आने वाले पांच साल में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है।

    उन्होंने कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही है। वे कहते हैं कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो आग लग जाएगी। इंडी गठबंधन के लोग मोदी को आए दिन धमकियां दे रहे हैं लेकिन मोदी इनकी धमकियों से न पहले डरा है और न कभी डर सकता है।

    उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई देशों की स्थिति बहुत खराब है। कई देश दिवालिया हो रहे हैं। हमारा एक पड़ोसी जो आतंक का सप्लायर था वो अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। ऐसे हालात में हमारा भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है। आज देश में वो भाजपा सरकार है जो न किसी से दबती है और न ही किसी के सामने झुकती है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो। घटनाएं घट रही हो तो भारत में युद्धस्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है। ये काम पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार ही कर सकती है। स्थिर सरकार कैसे देश और देशवासियों के हित में काम करती है, ये हमने बीते वर्षों में देखा है। हमारा सिद्धांत है, राष्ट्र प्रथम। भारत को सस्ता तेल मिले इसलिए हमने देशहित में फैसला लिया। किसानों को पर्याप्त खाद मिले इसलिए देशहित में फैसला लिया। बुंदेलखंड में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए मोदी पूरी ईमानदारी से जुटा है। 45 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च कर केन-बेतवा लिंक परियोजना को पूरा कर रहे हैं। हर घर जल अभियान के तहत पानी पहुंचा रहे हैं। मुद्रा योजना के तहत ऐसे युवाओं को लाखों करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया है। अब भाजपा ने अपने घोषणापत्र में घोषणा की है कि मुद्रा योजना में मदद को बढ़ा कर अब 20 लाख रुपये तक किया जाएगा।

    इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दमोह पहुंच कर जनसभा को संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर के मैरांग में मतदान केंद्र पर गोलाबारी, एक घंटे तक रोकी रही वोटिंग
    Next Article आईपीएल 2024: रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 9 रन से हराया
    admin

      Related Posts

      अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी

      July 7, 2026

      भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी

      July 7, 2026

      श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी
      • भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी
      • रांची स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी
      • झूठे मुकदमों से भाजपा नहीं डरेगी, लोकतांत्रिक तरीके से होगा संघर्ष : पूर्णिमा
      • रिमझिम फुहारों से किसानों में खुशी, खेती ने पकड़ी रफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version