Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईपीएल 2024: रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 9 रन से हराया
    स्पोर्ट्स

    आईपीएल 2024: रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 9 रन से हराया

    adminBy adminApril 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हार के बावजूद आशुतोष शर्मा की दिलेरी ने जीता सबका दिल

    मुल्लांपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को उनके घरेलू मैदान मुल्लांपुर में नौ रनों से मात दी है। यह मुकाबला इतना रोचक रहा कि दूसरी पारी के 19वें ओवर तक मैच किसी भी करवट पलटी मारने का माद्दा दर्शा रही थी। हालांकि बुमराह और कोर्ट्जे की धारदार गेंदबाजी और मुंबई की शानदार फिल्डिंग खासकर कैचिंग ने मैच का रुख उनके पाले में पटल दिया। वैसे मैच भले ही मुंबई ने जिता हो लेकिन पंजाब के अनकैप्ड युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा (28 गेंदों में 61 रन) ने अपनी बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया।

    मुंबई इंडियंस की ओर से मिले 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत बहुत ही निराशाजनक रही। पारी की 2.1 ओवर तक चार शुरुआती बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इनमें प्रभसिमरन सिंह (शून्य), राइली रूसो (01 रन), लियाम लिविंगस्टन (01 रन) और कप्तान सैम करन (6 रन) शामिल रहे। इसके बाद हरप्रीत सिंह (13रन) ने शशांक सिंह के साथ पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन ये जोड़ी ज्यादा देर नहीं टिकी। जितेश शर्मा भी मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गए।

    हालांकि पिछले कुछ मैचों से पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह ने खेवनहार की भूमिका निभाई है। इस मैच में भी फिर से उनकी पर उम्मीद का बोझ था। दोनों के बीच 34 रन साझेदारी भी हुई लेकिन तभी शशांक 41 रन बनाकर आउट हो गए। तब आशुतोष ने जानदार अंदाज में शॉट लगाने शुरू किए और हरप्रीत बराड़ के साथ मिलकर 30 गेंदों में 57 रन जोड़े। इस साझेदारी से पंजाब के जीत की उम्मीद बढ़ गई। लेकिन आखिर में आशुतोष बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए। उन्होंने 28 गेंदों में 2 चौकों और 7 छक्कों की मदद से तेजतर्रार 61 रन की पारी खेली। इसके बाद बराड़ भी 31 रन बनाकर आउट हो गए। तब 8 गेंदों में पंजाब को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। कगिसो रबाडा ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर टीम की आस बढ़ाई लेकिन 20वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन चुराने के चक्कर में वो रन आउट हो गए। इस तरह पंजाब की पूरी टीम 183 रन पर आउट हो गई। मुंबई के लिए बुमराह और कोर्ट्जे ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि आकाश मधवाल, हार्दिक पांड्या और श्रेयश गोपाल को एक-एक सफलता मिली।

    इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 192 रन बनाए। मुंबई के लिए एक बार फिर सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन पारी खेली। सूर्या ने 53 गेंदो में 78 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा (36 रन) और तिलक वर्मा (34 रन) ने भी उनका अच्छा साथ दिया। जबकि कप्तान हार्दिक ने 10 रन और टिम डेविड ने 14 रन का योगदान किया। पंजाब के लिए हर्षल पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। जबकि कप्तान सैम करन ने दो विकेट और कगिसो रबाडा ने एक विकेट चटकाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी की गारंटी का मतलब, गारंटी पूरी होने की गारंटीः प्रधानमंत्री
    Next Article सेमीफाइनल के लिए भिड़ेंगे ओडिशा एफसी और केरला ब्लास्टर्स
    admin

      Related Posts

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025

      हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

      May 23, 2025

      मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version