रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने रविवार को रांची के लालपुर, गोंदा, मंडल की विभिन्न सोसाइटी में जनसंपर्क अभियान चलाया। सांसद सेठ ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में पांच सबसे बड़े असंभव कार्य को संभव कर दिखाया। स्वच्छता अभियान, तीन तलाक, राम मंदिर का निर्माण, सर्जिकल स्ट्राइक, धारा 370 समाप्त, ऐसे पांच असंभव कार्य को नरेंद्र मोदी ने संभव कर दिखाया है, जो उनकी इच्छा शक्ति का प्रतीक है। स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के चलते देश के लोगों ने साथ दिया और आज भारत के हर गांव में शौचालय, हर शहर गांव गली और चौराहे हमें स्वच्छ नजर आते हैं। जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटना। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर की जनता 70 साल से धारा 370 की जंजीरों से जकड़ी हुई थी। 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्ति दिला दी। लद्दाख को एक अलग केंद्र शासित राज्य घोषित किया। इससे कश्मीरी पंडितों को ही नहीं, बल्कि राज्य के हर नागरिक को अब केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं का भी फायदा मिलने लगा।

इससे कई सालों तक कश्मीर के लोगों को वंचित रखा गया। इसी तरह राम मंदिर का निर्माण पांच सौ सालों की प्रतीक्षा का प्रतिफल आज प्राप्त हुआ। आज पाकिस्तान की आंख में आंख डाल कर भारत बात करता है। सर्जिकल स्ट्राइक इसका एक जीता जागता उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण से लेकर राष्ट्रीय नव निर्माण तक हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हुए हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू ने कहा कि हमें अपने घरों से निकल कर देश के विकास के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम में संजीव विजय वर्गीय, गुरविंदर सिंह सेठी, कुणाल अजमानी, गोवर्धन गड़ोदिया, राम लगन राम, राजेश कुमार बबन, नरेंद्र पांडे, कुंदन सिंह, सुभाष मोदी, राजेंद्र सिंहराजू ,दीपक जी ,अभिमन्यु मोदी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version