रांची। राष्ट्रीय समानता दल ने शनिवार को पलामू लोकसभा से ब्रजेश तुरी को चुनाव में उतारा है। हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कुमुद कुशवाहा ने पलामू लोकसभा सीट के कैंडिडेट के नाम की घोषणा की है। कुमुद कुशवाहा ने कहा कि ब्रजेश तुरी पार्टी के पुराने कैडर रहे हैं। सामाजिक समानता की लड़ाई में पलामू प्रमंडल में एक जाना माना चेहरा है। पार्टी झारखंड के आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी कर चुकी है। रांची और चतरा के बाद पलामू लोकसभा सीटों से पार्टी कैंडिडेट के नाम की घोषणा की गयी है। जल्द ही खूंटी और कोडरमा लोकसभा सीटों से पार्टी कैंडिडेट के नामों की घोषणा करेगी। वहीं राष्ट्रीय समानता दल ने राजेंद्र यादव को झारखंड का केंद्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version