Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल में पर्यटकों की संख्या बढ़ी, मार्च में 50 प्रतिशत से अधिक भारतीय सैलानी पहुंचे
    दुनिया

    नेपाल में पर्यटकों की संख्या बढ़ी, मार्च में 50 प्रतिशत से अधिक भारतीय सैलानी पहुंचे

    adminBy adminApril 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने मार्च महीने में नेपाल घूमने आए पर्यटकों के आंकड़े सार्वजनिक किये हैं। मार्च माह में नेपाल घूमने आने वाले पर्यटकों में 50 प्रतिशत से अधिक भारतीय सैलानी हैं। नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या हर महीने लगातार बढ़ने से पर्यटन बोर्ड काफी उत्साहित है।

    नेपाल पर्यटन बोर्ड की सदस्य सचिव मिस्टिका देवकोटा ने बताया कि मार्च के महीने में नेपाल आने वाले पर्यटकों की कुल संख्या 1 लाख 28 हजार 167 रही। इनमें सर्वाधिक भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या 50 फीसदी रही। भारत से 65 हजार से अधिक पर्यटक विमानों के जरिए मार्च महीने में नेपाल घूमने आए। पर्यटन बोर्ड ने बताया कि खुली सीमा होने के कारण सड़क मार्ग से भारतीय नेपाल में घूमने आते हैं, जिसका कई बार रिकार्ड रख पाना मुश्किल होता है।

    देवकोटा ने बताया कि दूसरे नंबर पर चीन है, जहां से 12 प्रतिशत पर्यटक आए थे। आंकड़ों के मुताबिक चीन से 12093, अमेरिका से 10773, यूके से 7241, श्रीलंका से 5741, जर्मनी से 5255, थाइलैंड से 4345, फ्रांस से 3240, म्यानमार से 3131 पर्यटक नेपाल घूमने आए हैं। जनवरी में करीब 80 हजार, फरवरी में 97 हजार पर्यटक नेपाल आए थे। नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या हर महीने लगातार बढ़ने से पर्यटन बोर्ड काफी उत्साहित है। बोर्ड का कहना है कि पोखरा अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल और भैरहवा अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल के नियमित होने के बाद पर्यटकों के आगमन में भारी वृद्धि हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसमृद्ध पारंपरिक विरासत के साथ जीवंत संस्कृति वाला प्रदेश है ओडिशा :राज्यपाल
    Next Article आरबीआई के 90वें वर्ष के जश्न पर बोले प्रधानमंत्री- नीयत सही हो तो नीतियां सही फल देती हैं
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version