Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»सेमीफाइनल के लिए भिड़ेंगे ओडिशा एफसी और केरला ब्लास्टर्स
    स्पोर्ट्स

    सेमीफाइनल के लिए भिड़ेंगे ओडिशा एफसी और केरला ब्लास्टर्स

    adminBy adminApril 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर। ओडिशा एफसी और केरला ब्लास्टर्स आज शाम भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 में प्लेऑफ के पहले मैच में भिड़ेंगे। ये दोनों टीमें खराब फॉर्म के साथ नॉकआउट मुकाबले में उतरेंगी, दोनों ही अपने पिछले पांच मैचों में तीन बार हारी हैं और एक ड्रा व एक जीत से संतुष्ट हुई हैं।

    ओडिशा 39 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर रहे, जबकि केरला ब्लास्टर्स एफसी 33 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रही। एक-चरण वाला यह प्लेऑफ मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा, जिसका विजेता सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगा, जहां शीर्ष दो टीमें, यानी मोहन बागान सुपर जायंट और मुम्बई सिटी एफसी उसका इंतजार कर रही हैं। सर्जियो लोबेरा और इवान वुकोमानोविक दोनों अनुभवी रणनीतिकार हैं, और वे आगामी महत्वपूर्ण 90 मिनटों के लिए अपनी टीमों को तैयार करने में जुटे होंगे।

    ओडिशा एफसी के स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा ने गुरुवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अगर मैं आज अब तक के पूरे सीजन का विश्लेषण करूं तो मैं बहुत खुश हूं। हमने भारत की सबसे मजबूत टीमों का मुकाबला बहुत अच्छे से किया। हमने सुपर कप के फाइनल में जगह बनाई और हालांकि हम हार गए, लेकिन हमने अंत तक संघर्ष किया।”

    केरला ब्लास्टर्स एफसी के सर्बियाई हेड कोच इवान वुकोमानोविक ने मैच से पहले कहा, “सीजन के दौरान हमें प्रमुख खिलाड़ियों की सर्जरी और अन्य अनचाही वजहों के कारण टीम को पूरी तरह से बदलना पड़ा। लेकिन नॉकआउट में मानसिकता पूरी तरह से अलग होती है, क्योंकि यहां आपको लंबी अवधि के लिए योजना नहीं बनानी होती है।”

    बता दें कि दोनो टीमों के बीच अब तक 22 मैच खेले गए हैं, जिसमें से केरला ब्लास्टर्स एफसी ने 9 में और ओडिशा एफसी ने 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 7 मैच ड्रा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल 2024: रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 9 रन से हराया
    Next Article धीमी ओवर गति के कारण मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना
    admin

      Related Posts

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025

      हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

      May 23, 2025

      मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version