Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

    adminBy adminApril 23, 2024Updated:April 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मंगलवार को मंगलकारी संकेत मिल रहे हैं। पिछले सप्ताह लगातार दबाव का सामना करने के बाद अमेरिकी बाजार में अब रिकवरी नजर आ रही है। पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। डाऊ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली बढ़त बनाए हुए है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

    पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों में तेजी का रुख बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों को काफी सपोर्ट मिला। डाउ जॉन्स 250 अंक तक उछल गया। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,006.71 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 152.89 अंक यानी 1 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,434.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 128.02 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की उछाल के साथ 8,023.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,040.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 123.44 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,860.80 के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं, जबकि 2 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,361 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.41 प्रतिशत टूट कर 3,032.3 अंक के स्तर तक गिर गया है।

    दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 187.48 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 37,626.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.22 प्रतिशत उछल कर 3,264.63 अंक तक पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स ने भी आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 271.02 अंक यानी 1.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,782.71 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 197.19 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,608.41 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,633.23 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,358.22 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स से 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,117.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमा में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या
    Next Article हेमंत सोरेन की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज
    admin

      Related Posts

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, ऊपरी स्तर से लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी

      June 4, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      June 4, 2025

      लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 2.40 लाख करोड़ की चपत

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version