रांची। मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 30 अप्रैल से देश की पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का आयोजन होगा। यह 9 मई तक खेला जायेगा, जिसमें युवा महिला खिलाड़ियों के हाथों हॉकी स्टिक का जादू देखने को मिलेगा। इस संबंध में गुरुवार को हॉकी झारखंड के प्रमुख और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग महिला खिलाडियों को अपना कौशल दिखाने और घरेलू स्तर पर उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। लीग का चरण-एक रांची में 30 अप्रैल से 9 मई 2024 तक होगा, जो भारत में महिला हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इसमें देश की शीर्ष महिला हॉकी प्रतिभाओं का रोमांचक प्रदर्शन दिखेगा।

इन टीमों की होगी भागीदारी
हॉकी लीग में हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, बंगाल, मिजोरम, मणिपुर, ओड़िशा की टीम शामिल होगी। सभी टीमें एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेंगी। युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए लीग में अंडर-21 आयु वर्ग की खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version