जिसे जान का खतरा बता रहे, वह कार्यकर्ताओंं के बीच: सुप्रियो
बाबूलाल को भाजपा फिर सीएम का सपना दिखा रही
रांची। झामुमो ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक के बयान पर कड़ी आपत्ति जतायी। भाजपा को हिदायत दी कि इस प्रवक्ता को जल्द झारखंड से बाहर भेज दिया जाये। बाहर भेजने में जितना खर्च होगा, उसका वहन झामुमो करेगा। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा के दिल्ली आयातित प्रवक्ता का आगमन हुआ और लगा कि बहुत विद्वान व्यक्ति आ गया है। झारखंड हमने बनाया है और हम ही रहेंगे। पटना में एक हॉस्पिटल है जो उन्हीं का है। इस हॉस्पिटल को उनके पिता ने बनवाया था। किसी भी घर को बनाने में बहुत लोगों का योगदान होता है, लेकिन वह घर सभी व्यक्ति का नहीं हो जाता है। चार दशकों की लड़ाई के बाद हमें झारखंड मिला है और इसकी लड़ाई झामुमो ने लड़ी। बाबूलाल मरांडी को फिर भाजपा सीएम बनने का सपना दिखा रही है।

जयपाल सिंह मुंडा का अपमान किया जा रहा
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि किसी को जान का खतरा है। सुबह तो वह अपने कार्यकर्ताओं के बीच में थे। कहा कि रक्षा सौदा में पैसा लेने वाला कौन था। एचइसी को बनाने वाला, रिम्स की बिल्डिंग का डिजाइन बनाने वाला आदिवासी ही था। जयपाल सिंह मुंडा का अपमान किया जा रहा है। यह मानसिकता है कि आदिवासी कैसे आगे बढ़ सकता है। समय चक्र घूम रहा है। हमें मालूम नहीं है कि उद्यान हॉस्पिटल में क्या-क्या होता है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version