Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईपीएल 2025: धीमी ओवर गति के कारण अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
    स्पोर्ट्स

    आईपीएल 2025: धीमी ओवर गति के कारण अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

    shivam kumarBy shivam kumarApril 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल) के 29वें मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को अपने ही घर अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के हाथों 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में दिल्ली की ओर से करुण नायर ने शानदार 89 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं, धीमे ओवर रेट के चलते दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    करुण नायर की पारी गई बेकार, तीन रन आउट ने पलटा मैच
    दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी और सूर्यकुमार यादव व नमन धीर की तेजतर्रार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में 205/5 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही गेंद पर जैक फ्रेजर मैकगर्क बिना खाता खोले आउट हो गए।

    दिल्ली की ओर से करुण नायर ने तीन साल बाद आईपीएल में खेलते हुए 40 गेंदों पर 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से 89 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा केवल अभिषेक पोरेल ने 33 रन बना सके। आखिरी ओवरों में दिल्ली ने तीन विकेट रन आउट से गंवाए, जिसने मैच का रुख पलट दिया और दिल्ली 19 ओवर में 193 रन पर सिमट गई। मुंबई ने 12 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

    अक्षर पटेल पर धीमे ओवर रेट के चलते लगा जुर्माना
    इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत ओवर रेट में पहली बार नियम का उल्लंघन किया। इस वजह से कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

    अक्षर पटेल ने बताई हार की वजह
    मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अक्षर पटेल ने हार की बड़ी वजह खराब शॉट चयन और मिडिल ऑर्डर के विफल रहने को बताया। उन्होंने कहा, “हम मैच को अपने हाथ में ले आए थे। कुछ सॉफ्ट डिसमिसल और खराब शॉट्स ने हमें नुकसान पहुंचाया। हर बार लोअर ऑर्डर से उम्मीद नहीं कर सकते। हमें इस हार को भूलना होगा और आगे बेहतर खेल दिखाना होगा।”

    मुंबई इंडियंस ने तोड़ी दिल्ली की जीत की लय
    इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की चार मैचों की जीत की लय टूट गई और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर खिसक गई। वहीं, मुंबई इंडियंस ने सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज करते हुए सातवें पायदान पर जगह बना ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस की सरकार होती तो देश को आज भी ब्लैक आउट का सामना करना पड़ता : प्रधानमंत्री
    Next Article पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने की साजिश!
    shivam kumar

      Related Posts

      महिला ओपन गोल्फ 2025: वोड की धीमी शुरुआत, ओकायामा और ताकेडा पहले दिन संयुक्त बढ़त पर

      August 1, 2025

      टोटनहैम ने एशिया टूर के दौरान आर्सेनल को हराया

      August 1, 2025

      कनाडियन ओपन — विंबलडन चैंपियन इगा स्वियातेक तीसरे दौर में

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version