Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नेशनल हेराल्ड पर बोले अनुराग ठाकुर, कांग्रेस के इतिहास में एक अनेक घोटाले
    देश

    नेशनल हेराल्ड पर बोले अनुराग ठाकुर, कांग्रेस के इतिहास में एक अनेक घोटाले

    shivam kumarBy shivam kumarApril 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि नेशनल हेराल्ड का नाम सुनते ही आज कांग्रेस के पूरे इकोसिस्टम में छटपटाहट, कंपकंपाहट, धड़धड़ाहट, डगमगाहट, लड़खड़ाहट होने लगती है। ऐसा महसूस होना लाजमी भी है क्योंकि चोरी करते हुए फिर से पकड़े जो गए हैं। आजादी के बाद से आज तक अगर आप कांग्रेस का इतिहास देखेंगे तो एक नहीं, अनेक घोटाले सामने आए हैं।अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि नेशनल हेराल्ड अपने आप में एक ऐसा मॉडल है, जो किसी के गले नहीं उतर रहा है। नेशनल हेराल्ड को पंडित नेहरू ने 1938 में शुरू किया था, वो चल नहीं पाया, लेकिन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के लिए ऐसी कौनसी मजबूरी हो गई कि उसको बचाने के लिए यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाई गई और उसमें भी एक परिवार को 76 प्रतिशत की हिस्सेदारी दी जाए।

    यंग इंडियन को बनाने के लिए 50 लाख का लोन भी कांग्रेस ने ही दिया। दूसरी ओर एजेएल पर कांग्रेस का 90 करोड़ का कर्ज है। ये संपत्ति 2 हजार करोड़ की है। और मजेदार बात ये है कि 2,000 करोड़ की ये संपत्ति मात्र 50 लाख रुपये में यंग इंडियन के नाम हो जाती है। बकाया 89.50 करोड़ रुपये कांग्रेस माफ कर देती है।उन्होंने कहा कि अखबार कागज पर छपता है, लेकिन कुछ कागजी अखबार भी होते हैं, जो छपते भी नहीं, बिकते भी नहीं, बंटते भी नहीं, दिखते भी नहीं और पढ़े भी नहीं जाते, ये उनमें से एक है। कांग्रेस के राज्यों के मुख्यमंत्री इसके लिए विज्ञापन देते हैं, वो ये विज्ञापन किस आधार पर देते हैं? उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़े-बड़े दैनिक अखबारों को चवन्नी मिलती है, वहीं नेशनल हेराल्ड को चांदी के सिक्के मिलते हैं। यह भ्रष्टाचार का कांग्रेस मॉडल है, जहां एक साप्ताहिक अखबार को दैनिक अखबारों की तुलना में अधिक धन प्राप्त हो रहा था, भले ही वह कभी-कभी प्रकाशित न भी हो रहा हो।पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह मूलतः कांग्रेस के लिए एटीएम के रूप में कार्य करता था, जिसमें राज्य सरकारें करदाताओं का पैसा डालती थीं। यह स्वतंत्रता से पहले स्थापित एक अख़बार था, जिसके 1,000 से ज़्यादा शेयरधारक थे। अगर कांग्रेस का इरादा ऋण माफ़ करने का था, तो एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का ऋण सीधे माफ़ क्यों नहीं किया गया? यंग इंडियन बनाने की क्या ज़रूरत थी, जिसके 76 प्रतिशत शेयर एक ही परिवार के पास थे?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवाओं को शाखा से जोड़ने के लिए विशेष ​प्रयोग शुरू करेगा संघ
    Next Article अमेरिका में गिरफ्तार हैप्पी पासिया को भारत लाने की कार्रवाई शुरू
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version