Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में फरार शूटर गिरफ्तार
    Top Story

    अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में फरार शूटर गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarApril 10, 2025Updated:April 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या जमीन विवाद की वजह से अंजाम दी गई थी। इस मामले में रांची पुलिस ने अहम कामयाबी हासिल करते हुए फरार चल रहे शूटर अमन सहित कुल चार अपराधी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक अपराधी को हत्या वाले दिन ही पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया था। अनिल टाइगर के हत्या की साजिश देवव्रत नाथ शाहदेव नाम के एक बिल्डर के द्वारा रची गई थी।

    जमीन विवाद में हत्या
    भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या कांके इलाके में स्थित एक जमीन को लेकर अंजाम दिया गया था।डीआईजी सह एसएसपी रांची चन्दन कुमार सिन्हा ने गुरुवार की शाम अनिल हत्याकांड का खुलाशा करते हुए बताया की कांके स्थित 10 एकड़ की जमीन को लेकर अनिल टाइगर की हत्या करवाई गई थी।10 एकड़ विवादित जमीन को लेकर बिल्डर सह जमीन कारोबारी

    देवव्रत नाथ शाहदेव के साथ अनिल टाइगर की अदावत चल रही थी। जमीन पर कब्जे को लेकर जब देवव्रत हर तरह से विफल हो गया तब उसने अपराधियों को सुपारी देकर अनिल टाइगर की हत्या करवा दी। अनिल हत्याकांड में अब तक कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे रोहित वर्मा, अमन सिंह, जीशान अख्तर, मनीष चौरसिया और अजय रजक शामिल हैं।

    सुपारी देकर हत्या
    डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के द्वारा बनाई गयी एसआईटी ने भाजपा नेता अनिल टाइगर के हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले हत्याकांड वाले दिन ही घटना को अंजाम देकर फरार होने के समय एक शूटर रोहित वर्मा को पुलिस ने एनकाउंटर कर धर दबोचा था। जबकि दूसरा शूटर अमन फरार होने में कामयाब हो गया था।

    टेक्निकल सेल की मदद से रांची पुलिस की टीम ने दूसरे शूटर अमन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब तक अनिल टाइगर हत्याकांड में दो शूटरों सहित कुल चार लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। जिसमें अनिल की हत्या के पूर्व रेकी करने वाले भी शामिल है। पुलिस के पूछताछ में अब तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है। उसके अनुसार सभी अपराधियों को एक जमीन कारोबारी के द्वारा अनिल टाइगर को मारने के लिए सुपारी दी गई थी। अपराधियों के द्वारा यह तय किया गया था कि अगर गोली मारने के बाद कोई भी पकड़ा जाता है तो वे लोग लोहरदगा वाले हत्याकांड से जोड़कर बयान देंगे।

    सन्नी भी रिमांड पर
    अनिल टाइगर की हत्या करने वाले अमन सिंह और रोहित वर्मा कुख्यात सनी सिंह गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। इस मामले में सन्नी से भी पूछताछ की जा रही है। वर्तमान समय में सन्नी सिंह को झारखंड एटीएस की रिमांड पर रखा गया है। एटीएस की रिमांड के दौरान ही रांची पुलिस ने भी अनिल टाइगर हत्याकांड से जुड़े मामले को लेकर सन्नी से पूछताछ की है। हालांकि सनी ने अनिल टाइगर हत्याकांड में अपनी संलिप्त नहीं होने की बात कही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआतंकी राणा को लाने में झारखंड कैडर के आइपीएस आशीष बत्रा और जया राय की बड़ी भूमिका
    Next Article रांची में तीन डिग्री गिरा तापमान, तीन दिनों तक होगा गर्जन और वज्रपात
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version