Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»एसटी और एससी के उत्थान के लिए कानून बनाए केंद्र : कांग्रेस
    झारखंड

    एसटी और एससी के उत्थान के लिए कानून बनाए केंद्र : कांग्रेस

    shivam kumarBy shivam kumarApril 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि यदि केंद्र सरकार देश के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों का उत्थान करना चाहती है तो केंद्र सरकार को इसे लेकर कानून बनाना चाहिए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय में साेमवार काे आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र को अनुसूचित जनजाति उप योजना और अनुसूचित जाति उप योजना की मजबूती पर काम करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसटीपी और एससीएसपी का मूल उद्देश्य अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास में तेजी लाना है। ताकि, समाज के अन्य हिस्सों की तुलना में विभिन्न विकास के मापदंडों के अंतर को पाटा जा सके। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने 1975-76 और 1979-80 में उप योजना शुरू कर इसके माध्यम से इन समुदायों के लिए आय का अवसर दिया।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एससी-एसटी के अधिकारों को वृहद स्वरूप देने के बजाय उनके बजट में कमी कर रही है। वर्तमान बजट में केंद्र सरकार ने एससी एसटी के बजट में क्रमश: 3.4 और 2.6 प्रतिशत का आवंटन किया है। इससे अनुसूचित जाति को 11.70 लाख करोड़ और अनुसूचित जनजातियों को 5.57 लाख करोड़ के बजट का नुकसान हुआ है।

    चुनाव के कारण नहीं बना कानून : किशोर
    वहीं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि एससी एसटी की उप योजना को प्रभावी बनाने के लिए कानून बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यूपीए के शासन में दोनों योजनाओं पर कानून बनाने की शुरुआत हो चुकी थी, लेकिन 2014 के चुनाव के कारण यह संभव नहीं हो पाया। अनुसूचित जाति जनजाति उप योजना के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकारों को जवाबदेह बना सकती है। वित्तीय वर्ष 2021 से 2024 के तीन वित्तीैय वर्षों में केंद्र ने झारखंड को अनुसूचित जनजाति उप योजना के तहत 3515.11 करोड़ और अनुसूचित जाति उप योजना में 2475.49 करोड़ रुपए दिए थे, जबकि यह राशि कम से कम 10 हजार करोड़ रुपए होनी चाहिए। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि टीएसपी एससीएसपी के पैसे से पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने ग्लोबल सम्मिट कराया और एयरपोर्ट का ग्रीन कॉरिडोर बनाया। यह आदिवासी समुदाय के अधिकारों का हनन है। मौके पर पार्टी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी, प्रवक्ता सोनाल शांति सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता बनर्जी ने उठाए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल, जताई साजिश की आशंका
    Next Article वैश्विक दबाव में शेयर बाजार टूटा, निफ्टी में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version