Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarApril 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। टैरिफ के मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यू टर्न लेने के कारण दुनिया भर के बाजारों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। बुधवार को अमेरिकी बाजार में 8 से 12 प्रतिशत तक की मजबूती दर्ज की गई थी, लेकिन गुरुवार को पिछले सत्र के कारोबार के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक 4 प्रतिशत तक फिसल गए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार होता रहा। गिफ्ट निफ्टी आज जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि एशियाई बाजारों में आज ओवरऑल मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    बुधवार की जोरदार तेजी के बाद गुरुवार को अमेरिकी बाजार में जबरदस्त बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आया। एसएंडपी 500 इंडेक्स 188.85 अंक यानी 3.46 प्रतिशत टूट कर 5,268.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 737.66 अंक यानी 4.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,387.31 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 39,564.39 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 233.77 अंक यानी 2.95 प्रतिशत उछल कर 7,913.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 263 अंक यानी 3.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,126.02 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 891.85 अंक यानी 4.34 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त के साथ 20,562.73 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 1,466.05 अंक यानी 4.24 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट के साथ 33,142.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 2.26 प्रतिशत लुढ़क कर 3,497 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.96 प्रतिशत टूट कर 2,421.69 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,131.12 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 375 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,862 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 251.27 अंक यानी 1.32 प्रतिशत उछल कर 19,251.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,267.47 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,227.65 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 20,704.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग में युवक की हत्या, लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    shivam kumar

      Related Posts

      दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      May 30, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 30, 2025

      ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version