Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हजारीबाग में युवक की हत्या, लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
    Top Story

    हजारीबाग में युवक की हत्या, लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

    shivam kumarBy shivam kumarApril 11, 2025Updated:April 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के खिरगांव नमस्कार चौक के समीप एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृत युवक की पहचान प्रभात कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लगभग 6 घंटे तक एनएच जाम कर दिया।

    युवक को घर से बुलाकर ले गए थे कुछ लोग
    मामले में परिजनों ने बताया कि बीते गुरुवार की रात कुछ लोग घर आए थे और प्रभात को चाय-नाश्ता कराने की बात कहकर बाहर ले गए थे। इस दौरान पीछे से किसी ने प्रभात के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह वहीं गिर गया। आन-फानन में उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।

    लोगों ने हजारीबाग-सिमरिया रोड जाम किया
    सुबह यह बात इलाके में आग की तरफ फैल गई। इसके बाद लोगों ने एनएच 522 हजारीबाग-सिमरिया रोड जाम कर दिया। सड़क पर लगभग 6 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ अमित कुमार, सदर सीओ मयंक भूषण, डीएसपी सीसीआर मनोज कुमार समेत तीन थाना के थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। लगभग 2 घंटे से अधिक समय तक लोगों को समझाने और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया।

    परिजनों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
    इस दौरान परिजनों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच करने, जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और छोटे भाई को नौकरी देने की मांग की। बताते चलें कि मृतक 25 वर्षीय प्रभात कुमार घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मां और बाकी के भाई-बहन उसकी कमाई पर निर्भर थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    एसडीपीओ ने की पुष्टि
    वहीं घटना के संबंध में एसडीपीओ अमित आनंद ने कहा कि घटना गुरुवार रात की है। बाकर गली से घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया था। रांची ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास से लेकर उसके घर तक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। बहुत जल्दी आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा। परिजनों ने सड़क जाम किया था। वार्ता और आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटा दिया है। एहतियातन पुलिस जवानों की इलाके में तैनाती की गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि
    Next Article ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    shivam kumar

      Related Posts

      जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

      May 29, 2025

      बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

      May 29, 2025

      सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version