Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिहार में एक लाख का इनामी नक्सली पलामू में गिरफ्तार
    Top Story

    बिहार में एक लाख का इनामी नक्सली पलामू में गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarApril 3, 2025Updated:April 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार में एक लाख के इनामी टीएसपीसी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुरीदाग पहाड़ के पास से उसे पकड़ा गया। नक्सली यहां के आसपास के ईट भट्ठा और क्रशर संचालकों से लेवी वसूलने के लिए पहुंचा था।

    नक्सली की पहचान 53 वर्षीय जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव के रूप में हुई है। जीबलाल बिहार के गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र के हडही का रहने वाला है। झारखंड में उसे रमेश के नाम से जाना जाता था। उसके खिलाफ पलामू के मनातू के अलावा बिहार में चार मामले दर्ज हैं। पलामू के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राकेश सिंह ने गुरूवार को एसपी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में बताया कि दो अप्रैल की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के शशिकांत अपने दस्ता सदस्यों के साथ नावाबाजार के तुरीदाग पहाड़ के आसपास देखा गया है। नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, छतरपुर के प्रशांत प्रसाद, नौडीहा बाजार के अमित कुमार द्विवेदी को जवानों के साथ कार्रवाई के लिए भेजा गया।

    इसी क्रम में तुरीदाग पहाड़ से एक व्यक्ति झोला लेकर उतरते दिखा। घेराबंदी करके उसे पकड़ा गया तो उसकी पहचान जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव के रूप में हुई। उसके पास से टीएसपीसी का एक लिखित पर्चा, एक पॉकेट डायरी, दो मोबाइल फोन बरामद किया गया। जीबलाल वर्ष 2014-15 में टीएसपीसी जुड़ा था, तब से सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था। फिलवक्त टीएसपीसी के दस्ता में शशिकांत के अलावा छह लोग शामिल हैं। जीबलाल के पास से मिली डायरी से लेवी का हिसाब, मोबाइल नंबर एवं अन्य जानकारी मिली है। जीबलाल का आपराधिक इतिहास रहा है। अक्टूबर 2024 में तुरीदाग पहाड़ पर पुलिस और उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2021 में मनातू पुलिस और टीएसपीसी के साथ हुई मुठभेड़ में उसे गोली लगी थी।

    दस्ता में चलते समय जीबलाल इंसास हथियार रखता था। झारखंड में उस पर कोई इनाम घोषित नहीं है। 10 साल से टीएसपीसी में रहने के बाद पहली बार उसे गिरफ्तार किया गया है। संगठन से अलग होकर आम आदमी की तरह उसके नावाबाजार आने के कारण उसके पास कोई हथियार नहीं था। गिरफ्तारी टीम में एएसपी अभियान के अलावा नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, छतरपुर के प्रशांत प्रसाद, नौडीहा बाजार के अमित कुमार द्विवेदी, प्रमोद कुमार राय और जवान शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकल्याण गुरुकुल के 24 छात्रों को मिली नौकरी, संस्थान में दी गई विदाई
    Next Article रांची में स्वराज ग्लोबल सोशल सर्विस के मुख्य कार्यालय का शुभारंभ
    shivam kumar

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version