देवघर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार को पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के देवघर जिला, कुशमाहा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पिता दिवंगत हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उनको ढांढ़स बंधाया।