रांची। झारखंड अनुबंध महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी मोर्चा ने मंगलवार को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया। मोर्चा ने स्थायी रूप से समायोजन की मांग लेकर आवाज बुलंद की। बता दें कि ये मामला दो-ढाई साल पहले से चला आ रहा है। अनुबंध कर्मियों को स्थायी करने के संबंध में 03.12.2022 सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा एक पत्र जारी किया गया था।

इसमें सभी अंगीभूत महाविद्यालयों और स्नातकोत्तर विभागों से यह आग्रह किया गया था कि जो शिक्षकों और चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की सेवाएं अनुबंध (संविदा) पर ली गयी हैं और जिनका कार्यकाल 5 वर्ष या अधिक हो चुका है, उनके स्थायीकरण (नियुक्ति) पर विचार के लिए न्यायिक समिति की अनुशंसा के आलोक में विस्तृत प्रतिवेदन 15 दिनों के भीतर विश्वविद्यालय को भेजा जाये। इसके लिए एक आवरण पत्र और प्रपत्र की छायाप्रति संलग्न करने को भी कहा गया था। यह पत्र संविदा कर्मियों की स्थायी नौकरी की मांग से संबंधित था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version