Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल में पटाखा फैक्ट्री विस्फोटों की काली छाया: पाथरप्रतिमा का हादसा फिर दिला रहा पुराने जख्मों की याद
    राज्य

    बंगाल में पटाखा फैक्ट्री विस्फोटों की काली छाया: पाथरप्रतिमा का हादसा फिर दिला रहा पुराने जख्मों की याद

    shivam kumarBy shivam kumarApril 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में लगातार हो रहे विस्फोटों ने राज्य को दहला दिया है। हाल ही में दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा में हुए विस्फोट ने लोगों को फिर से उन भयावह घटनाओं की याद दिला दी जो पहले भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में घट चुकी हैं। बीते चार महीनों में यह तीसरी बार है जब इस तरह का हादसा हुआ है। इससे पहले डायमंड हार्बर और नदिया के कल्याणी में भी इसी तरह के विस्फोटों में कई लोगों की जान जा चुकी है।

    बंगाल के प्रमुख विस्फोट और उनकी भयावहता

    1. 16 मई 2023 – खादिकुल, पूर्व मेदिनीपुर (मृत : 12)

    खादिकुल गांव में दोपहर के समय अचानक तेज विस्फोट हुआ जिससे पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई और आसपास के कई घरों में आग लग गई। इस घटना में 12 लोगों की मौत हुई थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने इस अवैध धंधे को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया। प्रशासन ने भी क्षेत्र में नजरदारी बढ़ा दी।

    2. 21 मई 2023 – बजबज, दक्षिण 24 परगना (मृत : दो)

    खादिकुल हादसे के महज पांच दिन बाद बजबज के चिंगड़ीपोटा इलाके में एक घर में तेज विस्फोट हुआ। यह विस्फोट घर की दूसरी मंजिल पर हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने अपने इलाके में इस तरह की फैक्ट्रियां बंद करने की मांग उठाई। हालांकि, कुछ लाइसेंसी फैक्ट्रियां अभी भी संचालित हो रही हैं। प्रशासन ने भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

    3. 28 दिसंबर 2024 – चंपाहाटी, दक्षिण 24 परगना (मृत : एक)

    सर्दियों की दोपहर में अचानक एक घर में जोरदार धमाका हुआ जिससे मकान का एक हिस्सा गिर गया। इस विस्फोट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से शंकारी सरदार नामक एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में अवैध पटाखा निर्माण पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

    4. सात फरवरी 2025 – कल्याणी, नदिया (मृत : पांच)

    शाम के समय रथतला इलाके में पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद प्रशासन ने दोषी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी।

    राज्य में एक के बाद एक विस्फोट होने के बावजूद अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पाई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई बार सख्त चेतावनी दी है, लेकिन इसके बावजूद अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। पाथरप्रतिमा की घटना ने इस खतरे को और उजागर कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि वे अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, लेकिन इस समस्या का पूरी तरह से समाधान अब तक नहीं निकल पाया है।

    इन घटनाओं ने आम जनता को दहशत में डाल दिया है। लोग अब अपने इलाकों में अवैध पटाखा निर्माण को पूरी तरह से बंद करने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। हालांकि राज्य प्रशासन पर अवैध पटाखा फैक्ट्रियों से सांठगांठ कर वसूली के आरोप भी लगे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल 2025: एलएसजी के गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर लगा मैच फीस का 25% जुर्माना
    Next Article कोलकाता मेट्रो रेलवे में साल 2024-25 में 21.81 करोड़ यात्रियों ने किया सफर
    shivam kumar

      Related Posts

      236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

      May 19, 2025

      बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार

      May 19, 2025

      मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version