बरवाडीह। हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में बरवाडीह के पत्रकारों ने एकजुट होकर काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज किया। इस दौरान पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया। पत्रकारों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रहार हैं, बल्कि समाज में भय का माहौल भी उत्पन्न करती हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विरोध कार्यक्रम में मौके पर पत्रकार संजय कुमार, शशि शेखर, रवि कुमार गुप्ता, दीपक राज, प्रमोद ठाकुर, तस्लीम खान एवं अकरम अंसारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version