बोकारो। बोकारो के नवनिर्मित एयरपोर्ट से यात्री विमानों का परिचालन शुरू करने और अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को जमीन पर उतारने की मांग को लेकर भाजपा नेता कुमार अमित ने रांची स्थित लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में विशेष पहल करने की गुजारिश की।

कुमार अमित ने कहा कि करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बोकारो एयरपोर्ट अब तक बेहतर रखरखाव के अभाव में खराब हो रहा है। यहां से उड़ानें न शुरू होने से आसपास की जनता को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट के संचालन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। वहीं, प्रस्तावित अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के धरातल पर आने से बोकारो में निवेश बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इसके अलावा, कुमार अमित ने बीएसएल विस्तारीकरण की स्थगित परियोजना को शुरू करने में लोकभवन द्वारा की गई पहल पर राज्यपाल का आभार जताया। उन्होंने राज्यपाल को मोमेंटो देकर बोकारोवासियों की ओर से धन्यवाद कहा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version