Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»खूंटी»मुुखिया पर हमले का पुलिस ने किया उद्भेदन
    खूंटी

    मुुखिया पर हमले का पुलिस ने किया उद्भेदन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 26, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी: तोरपा प्रखंड की ओकड़ा पंचायत की मुखिया पुष्पा भेंगरा पर जानलेवा हमला करने के सभी छह आरोपियों को पुलिस ने घटना के महज छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक रेगुलर दो नाली बंदूक, एक देसी लोडेड पिस्टल, जिंदा कारतूस, तीन बाइक और छह मोबाइल के अलावा कई बैंकों के एटीएम कार्ड भी बरामद किये गये हैं। अपने कार्यालय में आयोजित पे्रस कॉन्फ्रेंस में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य सूत्रधाार और साजिश कर्ता जगदीश महतो के अलावा गोली चालन में शामिल रूपचंद महतो, संजय कुमार महतो, मोहन महतो(सभी ग्राम पंडरा थाना तोरपा निवासी) और लापुंग देवगांव का सुदर्शन महतो शामिल हैं। एसपी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद खूंटी एसडीपीओ रणवीर सिंह, तोरपा के एसडीपीओ नाजीर अख्तर और खूंटी इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अहमद अली के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर छापामारी अभियान शुरू किया गया।
    इंस्पेक्टर अहमद बली के नेतृत्व वाली टीम ने रोड़ो गांव के पूरब में स्थित जंगल में छापामारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर मुख्य सूत्रधार जगदीश महतो को खूंटी के मोहना टोली से गिरफ्तार किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में खूंटी व तोरपा के एसडीपीओ क्रमश: रणवीर सिंह व नाजीर अख्तर और दोनों इंस्पेक्टर अहमद अली व सरोज कुमार सिंह भी मौजूद थे।

    बदले की भावना से मुखिया को मारने का किया प्रयास
    खूंटी: हमले के कारणों के संबंध में एसपी श्री सिन्हा ने कहा कि 13 जनवरी 2017 को पंडरा गांव के निवासी दिलीप महतो की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। दिलीप के रिश्तेदारों को आशंका थी कि दिलीप की हत्या के पीछे मुखिया पुष्पा भेंगरा का हाथ है। दिलीप महतो ओकड़ा पंचायत की उप मुखिया तेतरी देवी का पति था। बदले की भावना से चार अपराधियों रूपचंद महतो, संजय कुमार महतो, मोहन महतो 24 मई(कल) को जापुत जंगल के पास मुखिया पुष्पा भेंगरा को स्कूटी से खींच कर एक खेत में ले गये और गोली मार दी और मरा समझ कर उसे वहीं छोड़ कर भाग गये। घायल अवस्था में ही मुखिया किसी प्रकार अपनी स्कूटी के पास पहुंची और स्कूटी चला कर रोड़ो गांव तक पहुंची। ग्रामीणों की मदद से उन्हें पहले सदर अस्पताल और बाद में रिम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज रिम्स में चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनक्शा पास नहीं है, तो 15 नवंबर तक दें आवेदन : निगम आयुक्त
    Next Article पत्रकार राजदेव हत्या मामले में CBI ने शहाबुद्दीन को आरोपी बनाया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    खूंटी की 15 आदिवासी बेटियों ने पास की जेईई मेन्स, 10 छात्राओं ने जेईई एडवांस के लिए बनाई जगह

    April 24, 2025

    पोप के निधन पर विधायक ने जताई संवेदना

    April 21, 2025

    विवाद में दो भाइयों ने मिलकर की रिश्तेदार की हत्या, एक ने किया सरेंडर

    April 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version