Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोयला घोटाला: पूर्व सचिव समेत 3 पूर्व अफसरों को 2 साल जेल, मिली जमानत
    Top Story

    कोयला घोटाला: पूर्व सचिव समेत 3 पूर्व अफसरों को 2 साल जेल, मिली जमानत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 22, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने सोमवार को कोयला घोटाले में दोषी पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता, कोयला मंत्रालय के तत्कालीन संयुक्त सचिव के एस क्रोफा और तत्कालीन निदेशक के सी समारिया को दो साल जेल की सजा सुनायी। हालांकि तीनों दोषियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर तत्काल जमानत भी मिल गयी।

    यूपीए सरकार के समय मध्यप्रदेश के थेसगोड़ा-बी रूद्रपुरी कोयला ब्लॉक के आवंटन घोटाले में गुप्ता, क्रोफा, समारिया और कंपनी केएसएसपीएल और उसके प्रबंध निदेशक पवन कुमार आहलूवालिया को दोषी करार दिया गया था। दो साल जेल की सजा पाए आहलूवालिया को भी कोर्ट से जमानत मिल गयी।

    इस कोयला घोटाले से जुड़े ये चार किरदार कौन हैं, इस पर एक रिपोर्ट-

    1. एच सी गुप्ता- यह 31 दिसंबर 2005 से नवंबर 2008 तक कोयला सचिव थे। इन्होंने तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह के समक्ष कमल स्पॉंज स्टील एंड पावर लिमिटेड (केएसएसपीएल) कंपनी को मध्य प्रदेश में कोयला ब्लॉक आवंटित करने की सिफारिश की थी, जो उस समय आवंटन के नियमों को पूरा नहीं करती थी। सीबीआई ने विशेष अदालत से गुप्ता को धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र के जुर्म में अधिकतम सात साल जेल की मांग की थी। गुप्ता के खिलाफ कोयला घोटाले से जुडे 10 और मामले लंबित हैं, जिन पर अलग से कार्रवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी मामलों पर संयुक्त सुनवाई की गुप्ता की याचिका को पिछले वर्ष खारिज कर दिया था।

    2. के एस क्रोफा- यह कोयला मंत्रालय के तत्कालीन संयुक्त सचिव थे। इन्हें भी विशेष कोर्ट ने कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता का दोषी माना है। क्रोफा असम मेघालय कैडर के 1982 बैच के आईएएस अ​धिकारी हैं। फिलहाल यह मेघालय के मुख्य सचिव हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मेघालय सरकार क्रोफा पर कोई कार्रवाई करने से पहले विशेष कोर्ट के फैसले की कॉपी का इंतजार कर रही है। वहीं, क्रोफा ने कहा है कि उनको जब फैसले की कॉपी मिल जाएगी तो वे उच्च अदालत में फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। मेघालय सरकार ने उनको 29 फरवरी 2016 में उनको मुख्य सचिव बताया था। इन पर कोयला घोटाले से जुड़े 8 मामलों में शामिल होने का आरोप है।

    3. के सी समारिया- यह कोयला मंत्रालय के तत्कालीन निदेशक थे। कोयला ब्लॉक आवंटन में य​ह भी अनियमितता के दोषी माने गए हैं। इन पर कोयला घोटाले से जुड़े 6 मामलों में संलिप्त होने का आरोप है।

    4. पवन कुमार आहलूवालिया- यह कोयला घोटाले में शामिल कंपनी केएसएसपीएल के प्रबंध निदेशक हैं। इनकी कंपनी के सतना और जयपुर में कार्यालय हैं।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगूगल पर गलती से भी पोर्न मूवीज सर्च करना खतरनाक साबित हो सकता है !
    Next Article मुझे अपने गेंदबाजों की काबिलियत पर पूरा भरोसा था : रोहित
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

    June 7, 2025

    गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

    June 7, 2025

    अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

    June 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version