Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»मुझे अपने गेंदबाजों की काबिलियत पर पूरा भरोसा था : रोहित
    क्रिकेट

    मुझे अपने गेंदबाजों की काबिलियत पर पूरा भरोसा था : रोहित

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 22, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के फाइनल मैच में उन्हें अपने गेंदबाजों पर पूरा यकीन था और इस कारण वह तीसरी बार इस खिताब को जीतने में कामयाब रहे। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इस रोमांचक मैच में मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को केवल एक रन से हराया।

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर पुणे के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा और अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पुणे को निर्धारित समय में छह विकेट लेकर 128 रनों पर रोक दिया।

    रोहित ने कहा, “मैं मैच की शुरुआत से ही शांत था। यह क्रिकेट का शानदार खेल था। मैं आश्वस्त हूं कि दर्शकों ने इस मैच का आनंद लिया होगा। मुझे अपने गेंदबाजों पर विश्वास था कि वह पुणे को यह लक्ष्य हासिल नहीं करने देंगे।”

    कप्तान रोहित ने कहा, “इस प्रकार के स्कोर को पुणे द्वारा हासिल कर पाने से रोकने के लिए किया गया प्रयास शानदार था। हमें सबसे पहले खुद पर भरोसा होना चाहिए। मैंने गेंदबाजों से कहा था कि अगर वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, तो हम यहां भी ऐसा ही कर सकते हैं। पिच से भी गेंदबाजों को कुछ मदद मिली थी।”

    रोहित ने यह भी कहा कि मिशेल जानसन, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा ने समय पड़ने पर हमेशा ही अपने देश और फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और इस कारण उन्हें यकीन था कि ये तीन गेंदबाज इस मुश्किल वक्त में उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

    पुणे को अंतिम ओवर में 11 रन बनाने थे। जानसन द्वारा फेंके गए इस ओवर की पहली गेंद पर मनोज तिवारी ने चौका लगाया लेकिन दूसरी ही गेंद पर जानसन ने उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद अगली गेंद पर जानसन ने कप्तान स्टीवन स्मिथ को आउट किया। फिर अंतिम गेंद पर डेनियल क्रिस्टीयन रन आउट हुए। इस तरह मुम्बई की टीम यह मैच एक रन से जीतने में सफल रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोयला घोटाला: पूर्व सचिव समेत 3 पूर्व अफसरों को 2 साल जेल, मिली जमानत
    Next Article फिल्म जगत में 25 साल पूरे करना खुशकिस्मती : फराह
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित

    May 9, 2025

    आईपीएल 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई सीएसके, धोनी बोले- कैच छोड़ना पड़ा भारी

    May 1, 2025

    दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के दौरान अजिक्य रहाणे हुए चोटिल, चोट गंभीर नहीं

    April 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version